Rewari News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को गाँव रसगण में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारतीय सेना के साहस, बलिदान और पराक्रम को नमन किया गया। गांव के सरपंच कर्ण सिंह ने तिरंगा यात्रा का रवाना किया। ग्रामीणो ने गांव की गलियों तिरंगा यात्रा निकाली।Rewari News
सरपंच कर्ण सिंह ने कहा कि आज हमारी सेना का जोश, जज्बा उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। तकनीकी व मानसिक तौर पर मजबूत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों की पर हमला कर पहलगाम की घटना का बदला ले लिया।Rewari News
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार, मास्टर सुरेंद्र, प्रीतम, अजीत, रामकुमार, हरीश, चंचल, मयंक, हीरालाल व युधिष्ठिर आदि मौजूद रहे।

















