Toll Tax Pass: फास्टैग रिचार्ज झंझट खत्म, सिर्फ इतने रूपए मे बनेगा लाइफटाइम पास

On: May 27, 2025 9:07 PM
Follow Us:
toll tax

Toll Tax Pass: सड़क परिवहन मंत्रालय ने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा का प्रस्ताव तैयार किया है। जिससे लंबी दूरी तय करते वक्त Toll Tax के भुगतान की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाएगा। इस नई योजना के तहत लोग अब पास लेकर हाईवे पर बार-बार Toll Tax दिए बिना सफर कर सकेंगे। यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो नियमित रूप से टोल प्लाजा से गुजरते हैं।

इस योजना में दो प्रकार के होंगे पास Toll Tax
एक साल का पास में लोग एक बार पेमेंट करके पूरे साल भर Toll Tax से मुक्ति पा सकेंगे। लाइफटाइम पास में एकमुश्त भुगतान करने पर लोग 15 साल तक टोल टैक्स देने से मुक्त रहेंगे।

यह योजना यात्रियों के लिए फास्टैग रिचार्ज करने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। वर्तमान में Toll Plaza पर वाहनों को Fastag रिचार्ज करने के लिए बार-बार रुकना पड़ता है. लेकिन इस नए पास सिस्टम के तहत लोग बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकेंगे।

 

कितनी आसानी से मिलेगा पास?
यह पास फास्टैग से जुड़ा होगा, जिससे यात्रियों को केवल मामूली जानकारी देकर इसे एक्टिवेट किया जा सकेगा। ऐसे में यात्रियों को इसे पाने में कोई दिक्कत नहीं होगी और इसका इस्तेमाल काफी सुविधाजनक होगा।

 

इतना लगेगा चार्ज Toll Tax
सालाना पास के लिए चार्ज लगभग 3,000-4,000 रुपये हो सकता है। लाइफटाइम पास का चार्ज 30,000 रुपये तक हो सकता है। एक बार पेमेंट करने के बाद पास का अनलिमिटेड इस्तेमाल किया जा सकता है, और यात्रियों को फिर से रिचार्ज की चिंता नहीं रहेगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now