मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Medanta Hospital: गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल को बम से उडाने की धमकी, मची अफरा तफरी, ​पुलिस खंगाल रही डिटेल

On: March 25, 2022 11:50 AM
Follow Us:

Best24news, गुरूग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उस समय सबके कान खड़े हो गए, जब उसके कॉल सेंटर पर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी का कॉल आया। इसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस कॉल की तफ्तीश शुरू कर दी.

साईबर सिटी गुरुग्राम में स्थित देश के नामी व विख्यात मेदांता अस्पताल को आतंकी हमले में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। साथ ही अज्ञात पर केस भी दर्ज कर लिया गया है, लेकिन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

यह भी पढ़ें  Haryana Lado Laxmi Yojna: हरियाणा में लाडो ने लक्ष्मी योजना का विरोध किया, कारण जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

पुलिस के अनुसार किसी अज्ञात युवक ने फोन कर अस्पताल में बम होने की सूचना दी थी। अस्पताल के डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेदांता अस्पताल में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पुलिस को अस्पताल से किसी प्रकार का बम या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। धमकी के इस मामले में गुरुग्राम के सदर थाना में तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस फोन करने वाले अज्ञात शख्स की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें  Fire in Car: हरियाणा के रेवाड़ी में आग का गोला बनी कार, जानिए चालक ने कैसे बचाई जान

वीआईपी आते है यहा:
गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। हर दिन यहां वीआईपी और वीवीआईपी लोग इलाज कराने आते हैं। इसलिए धमकी मिलने के बाद अस्पताल की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। पुलिस कॉल डिटेल भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

पहले भी मिले हैंड ग्रेनेड गुरुग्राम में
कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम स्थित एक कोठी में हैंड ग्रेनेड भी मिल चुके हैं। करीब 6 हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले की जांच अभी भी चल रही है। इसके साथ ही दिल्ली से सटा होने के साथ ही साइबर सिटी गुरुग्राम खतरा बना रहता है। इस वजह से भी धमकी मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह एक्टिव हो गई है।

यह भी पढ़ें  Fake SHO Arrest: हरियाणा में दो फर्जी SHO गिरफ्तार, ऐसे करते थे लोगों से ठगी

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now