हरियाणा के इन शहरों की होगी कायाकल्प, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

On: February 27, 2025 11:13 AM
Follow Us:

हरियाणा  : हरियाणा में सड़कों का तेजी से विकास हो रहा है। इसी को लेकर हरियाणा के सीएम नायब सैनी की ओर से प्रदेश के 20 विभिन्न निर्वाचन क्षेत्र की 83 सड़कों की विशेष मरम्मत कराने की घोषण की है। इतन ही नहीं इनके सुधार के लिए 77 करोड़ 45 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

83 सडकों की सुधरेगी हालत: बता हरियाणा मे अब इन सड़कों की लंबाई 188 km से ज्यादा होने वाली है। हरियाणा सरकार ने 20 विधानसभा क्षेत्रों की 83 सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए 77.45 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को प्रशासनिक मंजूरी दी। इन सड़कों की लंबाई 188 किलोमीटर से अधिक है।

सीएम सैनी ने रादौर विधानसभा क्षेत्र की 16 सड़कों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए 1048.76 लाख रुपये, समालखा की 15 सड़कों के लिए 1160.39 लाख, सिरसा की 14 सड़कों के लिए 1438.80 लाख, बरवाला की चार विभिन्न सड़कों के लिए 905.39 लाख रुपये की राशि को मंजूर किया।

टोहाना, रतिया और फतेहाबाद की नौ सड़कों के लिए 860.44 लाख, गुहला व उचाना विधानसभा क्षेत्र की छह सड़कों के लिए 573.52 लाख, कलानौर, महम, गढ़ी सांपला किलोई, बादली, बेरी, इन्द्री, मुलाना विधानसभा क्षेत्रों की 10 सड़कों के लिए 860 लाख की राशि मंजूर की गई है।

इतना ही नहीं पटौदी, पेहवा, रानिया और सोहना की नौ सड़कों के लिए 897.18 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई।

 

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now