Heat waves: हरियाणा में पिछले कई दिनों से उत्तर-पश्चिमी व पछुआ हवाएं चल रही हैं। मौमस विभाग ने बताया कि आगे कई दिनों तकतापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 13 जून तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। Heat waves
हरियाणा में गर्मी ने लोगों की का जीना मुहाल हो गया हैं। आने वाले दो दिन और अधिक गर्मी वाले हो सकते हैं क्योंकि तापमान में 4 ये 5 डिग्री की और वृद्धि की संभावना जताई जा रही हैHeat waves
चलेगी धूल भरी हवा: इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्के बादल व धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। 14 जून को हवा की दिशा में बदलाव की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव होने की संभावना है।Heat waves
मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 13 और 14 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आइए देखें हैं हरियाणा का आज का मौसम कैसा रहेगा?
लू करेगी फिर परेशान: मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि अगले चार दिनों में लू चलने की संभावना है। हरियाणा में पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान पंचकूला में रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया।
हरियाणा में तापमान (न्यूनतम अधिकतम)
- अम्बाला 43.7 29.2
- हिसार 44.0 27.5
- भिवानी 43.0 28.3
- सिरसा 46.4 29.8
- गुरूग्राम 42.5 28.2
- करनाल 43.5 26.5
- नारनौल 44.6 28.0
- रोहतक 45.6 29.2
- पंचकुला 40.7 24.9

















