मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana  ने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ मंत्र को जिस तरह से अपनाया, वह पूरे देश में बना  उदाहरण : PM Modi

On: December 9, 2024 8:41 PM
Follow Us:

Haryana: PM Modi ने पानीपत से बीमा सखी योजना को किया लॉच, महिला सशक्तीकरण को लेकर ​बताई 10 प्रमुख बातें..

 

Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज नौ तारीख है। शास्त्रों में नौ के अंक को बहुत शुभ माना जाता है। नौ का अंक नवदुर्गा की नौ शक्तियों से जुड़ा है। आज का दिन नारी शक्ति की उपासना का है। पीएम मोदी ने कहा कि नौ दिसंबर को ही संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी।

सोमवार को Panipat  से बीमा सखी योजना को लॉच किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा

मैं पूरे हरियाणा को, यहां के देशभक्त लोगों को राम राम करता हूं। Haryana  ने ‘एक हैं तो सेफ हैं’ मंत्र को जिस तरह से अपनाया, वह पूरे देश में उदाहरण बना है। हरियाणा से मेरा लगाव और रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। आप सब ने हमें लगातार तीसरी बार इतना बडा आशीर्वाद दिया, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई, मैं हरियाणा के हर परिवारजन का वंदन करता हूं।Haryana

 

CM Haryana Nayab Saini  की सरकार को अभी कुछ ही सप्ताह हुए हैं, लेकिन उनकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। यहां बिना खर्ची व बिना पर्ची के हजारों युवाओं को पक्की नौकरियां मिली हैं, वह पूरे देश ने देखा है। अब यहां डबल इंजन की सरकार डबल रफ्तार से काम कर रही है।Haryana

यह भी पढ़ें  Panipat: राका का शव लेने से परिजनों ने किया इंकार, जानिए क्या है उनकी मांग

PM MODI 2
संकल्प को किया साकार: PM Modi  ने कहा कि चुनाव के दौरान आप सभी माताओ-बहनों ने नारा दिया था, म्हारा हरियाणा नान स्टाप हरियाणा, उस नारे को हम सभी ने अपना संकल्प बना दिया है। उसी संकल्प के साथ आज मैं Haryana  में खासतौर से मातृ शक्ति के दर्शन करने आया हूं।

30 करोड महिलाओ के खाते खोल गए: PM Modi  हरियाण मे आजादी के बाद कई सालों तक महिलाओं के पास बैंक खाते नहीं थे। भाजपा सरकार ने सबसे पहले माताओं व बहनों के बैंक खाते खुलवाए। इतन ही नी आज जन धन योजना से 30 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते खुले हैं।

गांव गांव बैकिंग सुविधाए दी: PM Modi मुझे कहते हुए बडा गर्व हो रहा है क गांव गांव में बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने में महिलाओं ने बड़ा रोल अदा किया है। जिनके बैंक खाते नहीं थे, वे आज बैंक सखी के रूप में लोगों को बैंकों से जोड़ रही हैं।Haryana

बीमा जैसे सेक्टर के विस्तार का जिम्मा भी महिलाओं को मिला है। बीमा सखी योजना के तहत दो लाख महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जिसकी शुरूआत आज हरियाणा से हो रही है।Haryana

यह भी पढ़ें  Rewari Accident: NH 48 पर टायर बदल रहे चालक को ट्राले ने कुचला

म​हिला को आरक्षण दिया: विधानसभा व लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम भी भाजपा ने किया हैHaryana में हमारी डबल इंजन की सरकार किसानों के कल्याण के लिए बडे स्तर पर काम कर रही है। पहले दो कार्यकाल में सवा लाख करोड़ रुपये एमएसपी के मिले। सूखा प्रभावित किसानों की मदद के लिए 800 करोड़ से ज्यादा दिए।PM Modi

बता दे कि LIC Agent हर माह औसतन १५ हजार रुपये कमाता है। हमारी बीमा सखियां हर साल पौने दो लाख रुपये से ज्यादा कमाएंगी। बहनों की यह कमाई परिवार को अतिरिक्त आय देगी।हरियाणों के लिए यह स्कीम आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।Haryana

 

PM MODI
भारत में पिछले 10 साल में ग्रामीण महिलाओं के लिए जो क्रांतिकारी नीतियां बनीं, वे वाकई स्टडी का विषय है। बीमा सखी, बैंक सखी, कृषि सखी, पशु सखी, डरोन दीदी, लखपति दीदी, यह नाम भले ही बड़े सहज और सामान्य हैं, लेकिन ये भारत का भाग्य बदल रहे हैं।

देश के 20 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों का बीमा हुआ है। 20 हजार करोड़ रुपये की क्लेम राशि इनको दी जा चुकी है। बीमा सखियां देश के परिवारों को सामाजिक सुरक्षा का कवच देंगी।

यह भी पढ़ें  Hindi News: ???? ???? ???? ????? ????????? ?? ????? 15 ??, ???? ???? ??????

महिला सशक्तीकरण को बढावा: खासतौर पर भारत का सेल्फ हेल्प ग्रुप अभियान महिला सशक्तीकरण एक बडा काम है। जिसे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव लाने का बड़ा माध्यम बनाया। आज देश की 10 करोड़ महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं।

 

लखपति दीदी: सेल्फ हेल्प ग्रुप से सिर्फ एक महिला की आय नहीं बढ़ती, बल्कि पूरे परिवार व गांव का आत्मविश्वास बढ़ता है। मैंने लाल किले से तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने की घोषणा की है। एक करोड़ 15 लाख से ज्यादा लखपति दीदी बन चुकी हैं। हर साल एक लाख रुपये से अधिक की कमाई कर रही हैं। नमो डरोन दीदी योजना की हरियाणा में चर्चा है। चुनाव के दौरान मैंने कुछ इंटरव्यू पढ़े थे। PM Modi

देश में आज आधुनिक खेती और प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूकता बढ़ाने को कृषि सखियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कृषि सखियां हर साल 60 हजार रुपये से अधिक कमाती हैं। सवा लाख से अधिक पशु सखियां पशुपालन को लेकर जागरूकता अभियान का हिस्सा हैं।

 

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now