Weather News: गर्मी ने दिखाए तेवर.. इस बार टूट सकता है रिकोर्ड

GARMI 1

Weather News:  प्रदेश में दिनोंदिन सूर्यदेव के तेवर हावी होने से (Sun God attitude)  आमजन गर्मी से परेशान हैं। इसके साथ ही लगातार प्रदेश में तापमान कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

मौसम केन्द्र के मुताबिक पश्चिमी इलाके से आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश का तापमान तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन 15 से अधिक शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ।

Haryana: खुल बाजार में मिल रहे सरसो व गेंहू के अच्छे भाव, MSP से किसानो को मोह भंग-Best24news

गर्मी के तीखे तेवरों से दिनचर्या में बदलाव

प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर देखने के साथ ही आमजन की दिनचर्या में बदलाव आने लगा है। राज्य के लगभग सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

गर्मी बढ़ने से तापमान भी बढ़ रहा है। ऐसे में गर्मी के तीखे तेवर से अभी लोगों को राहत दिखती नजर नहीं आ रही है। बुधवार को उच्चतम तापमान 41 पहुंचने से दोपहर के समय धूप की तपिश काफी ज्यादा रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

HSEB Exam: सरेआम कुंजी से करवाई जा रही थी नकल, 321 नकलची पकड़े, 6 केंद्रों की परीक्षा रद्द, 14 पर्यवेक्षको पर गिरी गाज
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं फसलों को लेकर भी गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

इससे पहले 31 मार्च को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस था। मार्च के अंतिम सप्ताह से लगातार पड़ रही गर्मी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। पिछले साल पांच अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
20 लाख में MBBS में कराया एडमिशन! पढाई के लिए कॉलेज पहुंची तो उड गए होश
——————–
पिछले सात दिनों का जिले का तापमान

दिनांक उच्चतम न्यूनतम
6 अप्रैल 41.0 17.0
5 अप्रैल 40.5 16.0
4 अप्रैल 40.0 15.0
3 अप्रैल 42.2 16.0
2 अप्रैल 41.5 16.5
1 अप्रैल 37.6 17.0
31 मार्च 42.0 17.8
——————————
20 लाख में MBBS में कराया एडमिशन! पढाई के लिए कॉलेज पहुंची तो उड गए होश
अप्रैल में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी बढ़ने से गेहूं की फसल में जितना नुकसान होना था, वह हो चुका है। गर्मी बढ़ने से गेहूं जल्दी पकाव में आ गए। इसके अलावा कपास की खेती को लेकर किसानों को अभी इंतजार करना होगा। बारिश होने के बाद ही कपास की खेती की जा सकती है।
-डॉ. धर्मबीर यादव, क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र बावल