मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Elvish Yadav: एल्विश यादव के घर फायरिंग का मामला: मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

On: August 22, 2025 10:23 AM
Follow Us:

Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने यह कार्रवाई की, जिसमें आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान इशांत ने पुलिस पार्टी पर ऑटोमेटिक पिस्टल से आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। आरोपी फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का निवासी है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में निजी अस्पताल संचालक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

यह वारदात 17 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे हुई थी, जब एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने लगभग 25 राउंड फायरिंग की थी। उस वक्त एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, वे भोपाल में थे। घर में उनकी मां और एक केयरटेकर मौजूद थीं।

बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर घर की खिड़कियों, दीवारों और ग्रिल पर गोलियों के निशान छोड़ दिए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दहशत में घरों से बाहर निकल आए। मौके पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की और गोलियों के खाली खोल भी बरामद किए।

यह भी पढ़ें  Tiger ST 2303: सरिस्का से गायब Tiger रेवाडी के बाद अब पहुंचा बहरोड

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now