Haryana News: हरियाणा में अनाज मंडी में सरसों के साथ गेहूं की आवक तेज हो गई है। लेकिन उठान प्रकिया में धीरे होने से किसान परेशान है। बार बार प्रशासन के आदेश के बावजूद गेंहू का उठान नहीं हो रहा हैंं। ऐसे में मंडियों में दिनभर जाम लगा रहता हैं
रेवाड़ी में लगे ढेर: बता दे जिले की रेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में सरसों के साथ गेहूं की आवक होने से उठान नहीं हो रहा है। उठान के अभाव में सरसों से अनाज मंडी अटी पड़ी है। संडे को करीब 20 हजार क्विंटल सरसों का उठान हुआ है। मौजूदा समय में अनाज मंडियां सरसों से अटी पड़ी है। मंडी में रोजाना जितनी आवक हो रही है, उसका आधे से भी कम फसल का उठान हो पा रहा है। Haryana News
दिनभर लगा रहता है जाम: मंडी में उठान नहीं होने के चलते दिनभर जाम लगा रहता है। हालांकि अब गेहूं की आवक होने के बाद मंडियां अनाज से अट गई हैं। आवक से उठान कम होने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है।Haryana News
किसानो का कहना है सरसों की उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। नहीं तो गेहूं और सरसों मंडी में रखना काफी मुश्किल हो जाएगा। व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि समय रहते किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।Haryana News
हैफेड के डीएम प्रवीण ने बताया कि गेंहू में 12 फीसदी से कम नमी होनी चाहिए। मापदंड पर खरा उतरने वाली ढेरी की ही खरीद की जाएगी। इसलिए किसान परेशानी से बचने के लिए अपनी उपज को सुखाकर और साफ करके लाएं। उठान जारी हैंHaryana News

















