मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

NCR से मोबइल चोरी कर बांग्लादेश में बेचते, पकडा गया देश का सबसे बडा मोबाइल चोर गिरोह

On: October 28, 2023 7:46 AM
Follow Us:

हरियाणा: फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे अंतर राज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो एनसीआर में 1000 मोबाइल चोरी कर चुके है। पुलिस ने इनसे 56 मोबाइल भी बरामद किए हैं।Ed Raid: दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और हरियाणा सहित 17 जगह ईडी की रैड, जानिए क्या है घोटाला ?

NCR  से चोरी फोन बांग्लादेश में बेचते
एसीपी ने बताया कि चोरी किए हुए फोन मालदा से आगे 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित बांग्लादेश के बार्डर पर भेज दिए जाते थे। पुलिस ने जो 56 फोन बरामद किए हैं, उनकी जांच की जा रही है कि यहां कहां से चोरी हुए थे और अन्य जो मोबाइल नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें  हरियाणा में लगेगा इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार प्लांट जानिए , कितने लोगो को​ मिलेगा रोजगार

आरोपित चोरी किया हुआ सारा माल देव कुमार को बेच देते थे। देव कुमार 50 से 100 फोन इकट्ठे होते ही मोहम्मद आबुयुददुला को सूचना देकर बुला लेता था और मालदा भेज देता था। आरोपितों को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।Chandra Grahan 2023: भारत के इन शहरो में दिखाई देगा आखिरी चंद्रग्रहण, इन जातकों की होगी बल्ले बल्ले

ये किए काबू: गिरोह के सदस्य देव कुमार, मोहम्मद आबुयुददुला मोमीन, सुरजन कुमार, आकाश कुमार, एक नाबालिग एनसीआर के शहरों से और नागपुर, हैदराबाद, मुंबई से मोबाइल चोरी करके कोलकाता में ले जाकर बेचते थे। आरोपित देव कुमार, सुरजन कुमार, आकाश कुमार और शेख चुल झारखंड साहेबगंज जिले के मंडल वासी महाराजपुर के रहने वाले हैं। आरोपित मोहम्मद आबुयुददुला मोमीन बंगाल के मालदा जिले के गांव मुरुआबादी मोमान का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें  Haryana Roadways License: हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस कैसे बनाएं, जाने पूरा प्रोसेस

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now