मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

UPSC पास करने वाली स्वाति फोगाट का चरखी दादरी के मोड़ी गांव में सम्मान, जानें पूरी खबर

On: May 7, 2025 1:06 PM
Follow Us:
Swati Phogat who passed UPSC was honored in Modi village of Charkhi Dadri, know the full news

यूपीएससी में 306वीं रैंक लाने वाली चरखी दादरी के मोड़ी गांव की रहने वाली स्वाति फोगाट को फोगाट खाप ने सम्मानित किया है। स्वाति फोगाट ने अपनी जुबानी सफलता का राज बताया कि वह किस तरह इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने अपने मामा के घर से आसमान में प्लेन उड़ाने का सपना देखा था, जब वह आगे बढ़ीं तो उन्हें अपने परिवार से देश सेवा की प्रेरणा मिली।

उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत की और यूपीएससी में सफलता हासिल की। स्वाति फोगाट की इस बड़ी उपलब्धि पर फोगाट खाप ने स्वाति फोगाट को सम्मानित किया है। फोगाट खाप प्रधान ने स्वाति फोगाट से आग्रह किया कि वह अपने पद की गरिमा का हमेशा ध्यान रखेंगी और किसी भी निर्दोष के साथ गलत नहीं होने देंगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी भाजपा: सीएम मनोहर लाल

स्वाति फोगाट ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेहतर कर सकती हैं। गांव की मिट्टी से निकलकर उन्हें मौका मिला है तो उनका फोकस बेटियों की शिक्षा और खेल पर रहेगा। जिस भी क्षेत्र में मौका मिलेगा, वह कुछ न कुछ जरूर करेंगी। स्वाति ने युवाओं को प्रेरित किया कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और सफलता जरूर मिलती है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now