मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Success Story: ‘ब्यूटी विथ ब्रेन’ की मिसाल है ये IAS अफसर, बिना कोचिंग पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC

On: March 22, 2025 9:30 AM
Follow Us:
IAS Srishti Dabas

Success Story: UPSC  सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने में कई छात्रों का सालों लग जाते हैं। कुछ ही लोग इस परीक्षा को पहले प्रयास में पास कर पाते है। इन्हीं में से एक नाम सृष्टि डबास का है। Delhi  की रहने वाली सृष्टि ने बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC  क्रैक कर इतिहास रच दिया।

 

रिजर्व बैंक में नौकरी के साथ- साथ UPSC की तैयारी
12वीं की पढ़ाई के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन से उन्होंने बीए पॉलिटिकल साइंस की डिग्री हासिल की। इसके बाद इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी IGNOU से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री ली।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा सरकार ने इन लोगों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये

 

Father  दिल्ली पुलिस में तैनात और बेटी बनी IAS अफसर
मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली सृष्टि की पढ़ाई उनके होम टाउन से ही हुई। उनके पिता दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। वहीं, उनकी माता एक गृहिणी हैं। सृष्टि बचपन से ही काफी होनहार थी। उन्होनें 12वीं तक की पढ़ाई गंगा इंटरनेशनल स्कूल से की। सृष्टि ने 10वीं में 10 CGPA और 12वीं में 96% मार्क्स के साथ स्कूल में टॉप किया।

मास्टर्स के दौरान ही सृष्टि ने रिजर्व बैंक में ग्रेड बी की परीक्षा क्रैक की। उनका चयन आरबीआई में एचआर डिपार्टमेंट में हो गया। लेकिन बैंक में काम करने के दौरान ही सृष्टि ने यूपीएससी की परीक्षा देने का मन बना लिया।

यह भी पढ़ें  JJP के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला जयपुर में गिरफ्तार, कहा- कांग्रेस को औकात दिखाकर रहेंगे।

लंच ब्रेक में पढ़ाई करती थी सृष्टि
वह अपनी नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी करने लगी। एक इंटरव्यू में सृष्टि डबास ने बताया कि रिजर्व बैंक में नौकरी करते हुए वो बहुत मुश्किल से पढ़ाई के लिए समय निकाल पाती थीं। इस दौरान वो RBI के लाइब्रेरी में और लंच ब्रेक में पढ़ाई किया करती थीं।

6 रैंक के साथ टॉप किया यूपीएससी
इसके बाद सृष्टि डबास ने साल 2023 की सिविल सर्विस परीक्षा दी और बिना कोचिंग पहले प्रयास में ये परीक्षा पास भी कर ली। सृष्टि को ऑल इंडिया रैंक 6 प्राप्त हुआ। उनका चयन IAS सर्विस के लिए हुआ है।

यह भी पढ़ें  Haryana Crime: यूपी से 'हथियारो' की होम 'डिलीवरी'.. ऐसे चढे हत्थे?

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now