
Success Story: UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली आईएएस नेहा ब्याडवाल का नाम देश के यंगेस्ट IAS ऑफिसर में लिया जाता है। इस परीक्षा को क्रैक करने में जहां लोगों को सालों- साल लग जाते है तो वहीं नेहा ने सिर्फ 24 साल की उम्र में इसे पास कर इतिहास रच दिया। Story Of IAS Neha Byadwal
ग्रेजुएशन के बाद शुरू की UPSC की तैयारी
IAS Neha Byadwal मूल रूप से Rajasthan जयपुर की रहने वाली हैं। नेहा ने अपने home Town rajasthan से ही 12वीं तक की पढाई पूरी की। इसके बाद नेहा ने आईआईटी कानपुर में एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के बाद नेहा UPSC की तैयारी में जुट गई।
Story Of IAS Neha Byadwal 2021 में बनीं IAS ऑफिसर
इसके बाद साल 2021 में नेहा ने फिर से परीक्षा दी और उन्हें यूपीएससी सिविल सर्विस में रैंक 260 प्राप्त हुआ। वो IAS सर्विस के लिए चुनी गईं। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में नेहा को कुल 960 नंबर प्राप्त हुआ था। इंटरव्यू में उन्हें 151 नंबर मिला था। एग्जाम टिप्स देते हुए नेहा कहती हैं कि छात्रों को अपने लक्ष्य पर ही फोकस करना चाहिए।
3 साल तक फोन से बनाई दूरी
नेहा ने जब पहली बार UPSC का एग्जाम दिया तो उन्हें असफलता हाथ लगी। लेकिन उन्होनें हार नहीं मानी। दूसरी बार नेहा ने अपनी तैयारी को और ज्यादा मजबूत करने का फैसला किया।
Neha Byadwal बताती हैं कि यूपीएससी तैयारी के लिए उन्होंने 3 साल तक रिश्तेदारों, सोशल मीडिया और फोन से दूरी बना ली। इतना ही नहीं वह अपने दोस्तों से भी दूर हो गई। वह दिन रात इसके लिए मेहनत करती रही। Story Of IAS Neha Byadwal