मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Sport News: खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग में हरियाणा की बेटियों ने लहराया परचम

On: February 19, 2026 5:47 PM
Follow Us:
खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग में हरियाणा की बेटियों ने लहराया परचम

Sport News: खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग का 2 दिवसीय आयोजन 17 फरवरी से 18 फरवरी तक हरिद्वार (उत्तराखंड) के रोशनाबाद स्टेडियम में किया गया और इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 8 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। हरियाणा की बेटियो ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सिल्वर अवार्ड जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।ै

18 साल और 15 साल आयु वर्ग में हरियाणा की बेटियों ने हरियाणा राज्य को बनाया रनर अप चैंपियनशिप ट्राफी विजेता। सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग का 2 दिवसीय आयोजन 17 फरवरी से 18 फरवरी तक हरिद्वार (उत्तराखंड) के रोशनाबाद स्टेडियम में किया गया और इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 8 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। Sport News

नरेंद्र मोर चीफ डी मिशन ने बताया कि 18 साल साल आयु वर्ग जूनियर टीम में मीनाक्षी जींद कप्तान और कुसुम हिसार की उपकप्तानी में अनु, अंजली,तनु,रेनू देवी जींद गरिमा,रूबी,कुसुम, प्रियंका,आशि हिसार,निधि फोगाट,हिना चरखी दादरी ने सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड को 24-0 से हराकर फाइनल में टीम को पहुंचाकर फाइनल मुकाबले में दिल्ली से 17-0 से शिकस्त खाकर दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाकर 72000 रुपए की नकद पुरस्कार राशि अपने की।

15 साल सब जूनियर टीम में रिद्धिमा जींद कप्तान खुशबू चरखी दादरी उपकप्तान के कुशल मार्गदर्शन में मनु,ऋतु, सोनिया जींद,अश्मिन, सुहाना,दिव्या,दक्षिता हिसार अदिति,साक्षी, दिव्या पानीपत अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तराखंड को 24-0 से हराया और फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ को 5-0 से परास्त होकर रजत पदक बनकर 72000 रुपये का कैश प्राइज जीतकर हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now