मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Sonipat News: हरियाणा के इस शहर मे बनेगा बाइपास, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

On: March 11, 2025 7:48 AM
Follow Us:
हरियाणा के इस शहर मे बनेगा बाइपास, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत जिले के निवासियों के लिए बडी खुशी की खबर है। पांडवकालीन शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बनने वाला मिनी बाईपास, जो रोहतक रोड को ककरोई रोड से जोड़ेगा, अगले छह महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। इस बाइपास के बनने शहर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।

बता दे कि इस परियोजना का टेंडर रोहतक की भागीरथी इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी को दिया गया है। विधायक निखिल मदान ने कार्य की शुरुआत से पहले लहराड़ा में मार्ग का निरीक्षण किया और लोगो के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की। लोगो ने विधायक के इस कार्य की सराहना की है।

यह भी पढ़ें  Haryana में रोडवेज बसों और बस स्टेशनों का होगा हाई-टेक सुधार

Sonipat News:  मिनी बाईपास की विशेषताएं

  • लंबाई और सामग्री: यह मिनी बाईपास लगभग 2.5 किमी लंबा होगा और इसे बिटुमिन (तारकोल) से बनाया जाएगा।
  • इंटरलॉक टाइल्स: दोनों तरफ 7 फुट चौड़े रास्ते को इंटरलॉक टाइल्स से पक्का किया जाएगा।
  • निर्माण स्थल: निर्माण कार्य कालूपुर चुंगी के पास निहाल पब्लिक स्कूल (लहराड़ा) के निकट शुरू होगा।
  • चौड़ाई: इस बाईपास के लिए 33 फुट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।
  • कनेक्टिविटी: कालूपुर चुंगी से बैयापुर खुर्द, मोहन नगर और रेलवे अंडरपास के जरिए जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें  Rewari: भिवाडी नोकरी के लिए गई युवती गायब

 

 

 

इस मिनी बाईपास के निर्माण के बाद, क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होने की संभावना है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस कार्य के लिए कुल 4.01 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है। इस बाइपास के बनने शहर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।

यह विकास योजना सोनीपत के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त होगी ।Sonipat News:

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now