Weather Alert: हरियाणा के इन शहरो में इतनी ठंड, शिमला का मौसम भी हुआ फैल

दिल्ली: ठंड व बर्फबारी को लेकर शिमला हमेशा चर्चा में रहा है। लेकिन इस बार हरियाणा के कई शहरो मे इतनी ठंड है कि तामपान को लेकर शिमला का मौसम का फैल हो गया है। पूरे प्रदेश में ठंड लेकर चर्चा हो रही हैं

शिमला का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो हरियाणा में गुरुग्राम जिले का तापमान सबसे कम 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आठ शहरों का तापमान शिमला से भी नीचे रहा।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है, क्योंकि सुबह से शाम तक सूर्यदेव की चमकदार और तेज धूप खिल रही है। इसके अलावा कोई सुदृढ़ श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने से बारिश का इंतजार भी लंबा होता जा रहा है। इस कारण से मौसम शुष्क व साफ बना हुआ है।WEATHER

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। यहां के अधिकांश शहर शिमला से भी ठंडे रहे। शिमला का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा तो हरियाणा में गुरुग्राम जिले का तापमान सबसे कम 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आठ शहरों का तापमान शिमला से भी नीचे रहा।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है, क्योंकि सुबह से शाम तक सूर्यदेव की चमकदार और तेज धूप खिल रही है। इसके अलावा कोई सुदृढ़ श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने से बारिश का इंतजार भी लंबा होता जा रहा है। इस कारण से मौसम शुष्क व साफ बना हुआ है।

Post Office में गोलमाल, 95 करोड की हेराफेरी, कैग रिपोर्ट में हुआ खुलासा

वहीं दूसरे नंबर पर हिसार जिले के बालसमंद में सबसे कम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तर पश्चिमी शुष्क व बर्फीली हवाओं ने यह ठिठुरन बढ़ाई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। यही नहीं इस दौरान पाला पड़ने की भी संभावना है।

 

 न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

गुरुग्राम 3.7
बालसमंद (हिसार) 4.2
महेंद्रगढ़ 4.5
सोनीपत 4.7
अंबाला 5.4
हिसार 5.5
झज्जर 6.1
करनाल 6.2

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हो रहे सक्रिय
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में लगातार एक बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे है। इस कारण उत्तरी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। जैसे ही कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करती है तो संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होती है। वहीं जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाता है तो संपूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट दर्ज होती है।

अब जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ आगे निकला तो हवाओं की दिशा व गति में भी बदलाव हुआ और एक बार फिर से प्रदेश में उत्तर पश्चिमी शुष्क एवं बर्फीली हवाओं का आधिपत्य हुआ। इससे तापमान में भी गिरावट हुई। गुरुवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 4.0 से 8.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

About PK Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 5 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में best24news.com डिजिटल बेवसाइट पॉलिटिक्स, मौसम, अपराध की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by PK Chauhan