Haryana: हरियाणा सरकार द्वारा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय हरियाणा के माध्यम से आम नागरिकों के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिससे आमजन सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर आम नागरिक को आईटीआई की वर्कशॉप और उसमें जितने भी इक्विपमेंट और टूल है उनका इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ-साथ वहां की लाइब्रेरी का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इस सेवा का लाभ उठा सकता है।
स्किल डेवलपमेंट को मिलेगी नई दिशा
डीसी ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एडवांस बुकिंग के तहत किया गया है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही इसका लाभ उठाया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की स्किल डेवलपमेंट को एक नई दिशा प्रदान करने के लिए यह पोर्टल एक ऐतिहासिक पहल का काम करेगा। उन्होंने बताया कि नागरिकों को सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप की सुविधा का लाभ लेने के लिए https://itiharyana.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

















