Haryana news: सिधरावली उपस्वास्थ्य केंद्र को पीएचसी में अपग्रेड करने की मिली मंजूरी, इन गांवों को मिलेगा फायदा

On: January 10, 2026 6:58 PM
Follow Us:
सिधरावली उपस्वास्थ्य केंद्र को पीएचसी में अपग्रेड करने की मिली मंजूरी, इन गांवों को मिलेगा फायदा

Haryana news: गुरूग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र के सिधरावली गांव में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी के रूप में अपग्रेड करने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई इस मंजूरी से क्षेत्र के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और विस्तारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस फैसले से सिधरावली सहित आसपास के 10 से अधिक गांवों और दर्जनों ढाणियों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें उपचार के लिए दूर के स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।Haryana news

36 लाख रूपए का बजट मंजूर: स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस केंद्र के संचालन को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मानव संसाधन की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई है। इसके तहत डॉक्टर, आयुष अधिकारी, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य जरूरी कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। स्टाफ नियुक्ति और व्यवस्थाओं के लिए लगभग 36 लाख रुपये के बजट को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे को मजबूत किया जा सकेगा।Haryana news

 

ये सुविधाए मिलेगी: बता दे कि पीएचसी में अपग्रेड होने के बाद यहां प्राथमिक उपचार के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात देखभाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा सामान्य बीमारियों का इलाज, प्राथमिक जांच और आवश्यक दवाएं भी यहीं पर मिल सकेंगी। इससे ग्रामीणों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि सिधरावली उपस्वास्थ्य केंद्र के पीएचसी में अपग्रेड होने से ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में पहले से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के नेटवर्क को और सुदृढ़ करने की दिशा में यह कदम अहम है। इस निर्णय से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और ग्रामीणों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।Haryana news

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now