SHO suspend: थानाधिकारी ने महिला को किया Whatsapp, ‘तुम खूबसूरत हो, मेरे घर आ जाओ’, सस्पेंड

On: December 30, 2021 3:50 AM
Follow Us:

मंदद मांगने गई युवती को थानाधिकारी ने किया हवस का शिकार बनाने का प्रयास
कहा मैं घर पर अकेला हूं, तुम नॉनवेज लेकर आ जाओ
फाइल में लगे युवती के फोटो को चूमा, कहा गजब की सुंदरता

राजस्थान। राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) के एक और अधिकारी की शर्मनाक हरकत ने पूरे प्रशासन का शर्मशार कर दिया। बूंदी के महिला थाने में अपनी फरियाद लेकर आई पीड़िता के साथ न्याय की बजाय एसएचओ शौकत खान ने अश्लील हरकत की और उसको अपने क्वार्टर पर अकेले में बुलाया। इसकी शिकायत पर कोटा आईजी ने बूंदी के महिला थानाधिकारी शौकत खान को सस्पेंड कर दिया है। कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ ने बताया कि पुलिस निरीक्षक शौकत खान को दो दिन पहले सस्पेंड कर दिया गया है। आज उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

ग्राम सचिव परीक्षा :7 से 9 जनवरी को होगी, नारनौल में बनाए 69 परीक्षा केंद्र

पुलिस के अनुसार पिछले दिनों बूंदी के महिला थाने में मदद मांगने गई एक पीड़िता से थानाधिकारी शौकत खान ने अश्लीलता की सभी हदें पार कर दी। परेशान पीड़िता ने थानाधिकारी शौकत खान द्वारा की गई अश्लील करतूतों का पूरा चिट्ठा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा था। उसमें थानाधिकारी पर बेहद संगीन आरोप लगाये गये हैं.

सोसायटी बस में छात्राओं से बदसलूकी व किराया वसूलने का विवाद: परमिट रद्द करने की मांग को लेक छात्राओ ने रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर को दी शिकायत

 

हमेशा व्हाट्सएप कॉल ही करना:
पुलिस के अनुसार परिवाद में पीड़ित महिला ने बताया है कि उसके दहेज प्रताड़ना के मामले की जांच थानाधिकारी शौकत खान के पास थी। उसने इस मामले में थानाधिकारी को कार्रवाई करने के लिए फोन किया था। थानाधिकारी ने उसकी व्हाट्सएप की डीपी देखकर उसे व्हाट्सएप कॉल किया। थानाधिकारी ने पीड़िता से कहा कि हमेशा व्हाट्सएप कॉल ही करना। उसके बाद उसने अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि वह उसे अपने कमरे पर आने के लिए दवाब बनाने लगा।

कहीं आपका सर्टिफिकेट जो फर्जी नहीं… जानिए और पहचानिए

मैं घर पर अकेला हूं, तुम नॉनवेज लेकर आ जाओ
उसके बाद भी थानाधिकारी का बदनीयती का सिलसिला जारी रहा। अगले ही दिन उसने महिला को वीडियो कॉल कर बोला मुझे तुम्हारा घर दिखाओ. फिर कहा कि तुम्हारे घर में सबसे खूबसूरत चीज तुम ही हो। मैं घर पर अकेला हूं। तुम नॉनवेज लेकर आ जाओ। उसके बाद थानाधिकारी शौकत ने पीड़ित महिला को केस के सिलसिले में थाने बुलाया।

भाजपा नेता से मांगी 10 लाख की रंगदारी, नही देने पर सरेआम चोराहे पर गोली मारने की धमकी

फाइल में लगे युवती के फोटो को चूमा
महिला अपने बुजुर्ग पिता के साथ थाने पहुंची तो प्रार्थना-पत्र लिखने के बहाने पीड़िता के हाथों को छूने लगा। टेबल के नीचे से महिला के पैरों को लगातार टच करने लगा। जैसे ही पीड़ित महिला का पिता चैंबर के लिए बाहर गया तो फाइल में लगे युवती के फोटो को निकाल कर चूमने लगा और अश्लील हरकतें करने लगा। उसके बाद महिला का सिस्टम से विश्वास टूट गया।

नियम 134-ए के तहत दाखिलों में किसी प्रकार की देरी ना करें निजी स्कूल : डीसी

पुलिस के बड़े अधिकारी बोलने से बच रहे हैं
हालांकि इस मामले में पुलिस के बड़े अधिकारी बोलने से बच रहे हैं। लेकिन शौकत खान को अनियमितता की आड़ लेकर दो दिन पहले सस्पेंड कर दिया। जांच के दौरान यह मामला खुलकर सामने आया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now