मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rajasthan: प्रतापगढ़ में मणिपुर जैसी शर्मनाक घटना, महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, गांव में घुमाया

On: September 2, 2023 12:43 PM
Follow Us:

जयपुर।  सोशल मीडिया प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें पति पत्नी को निवस्त्र धुमात हुआ नजर आ रहा है। हीरो मोटो कोर्प में मॉक ड्रिल कर कर्मचारियों को किया जागरूक

वीडियो के वायरल होते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana: भिवाड़ी से आने वाले दूषित पानी को रुकवाने पर चेयरमैन ने CM का जताया आभार

गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें  PM Modi 14 अप्रैल को हरियाणा को देंगे बड़ी सौगात

 


पहाड़ी गांव में महिला से शर्मनाक हरकत

धरियावद के थाना प्रभारी पेशावार खान के अुनसार यह वारदात 21 वर्षीय महिला के साथ गुरुवार को हुई। थाना इलाके के पहाड़ी गांव में महिला के साथ शर्मानाक हरकत उसके पूर्व पति काना और अन्य रिश्तेदारों ने की। महिला के साथ मारपीट की गई। उसे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया।Haryana Earthquake: हरियाणा के झज्जर में आय़ा भूकंप, मचा हड़कंप

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इस मामले में कहा कि ‘आज राजस्थान फिर शर्मसार है। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील के पहाड़ा ग्राम पंचायत के निचला कोटा में महिला अत्याचार की घटना का प्रशासन को भनक नहीं लगना बताता है कि आखिर राजस्थान क्यों महिला दुष्कर्म और अत्याचार में नंबर 1 पर है।’

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now