हरियाणा FPO में करोडो रूपए का घोटाला, DG पर गिरी गाज, जानिए अब किसकों सोंपी कमान

On: January 19, 2024 11:54 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा में फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) की ग्रांट बांटने में जमकर घोटाला हुआ है। करोड़ों के घोटाले के चन हॉर्टिकल्चर विभाग के डीजी डॉ. अर्जुन सैनी को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर एग्रीकल्चर के डायरेक्टर IAS राजनारायण कौशिक को डीजी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।कोसली से खाटूश्याम के लिए चलेगी हरियाणा रोडवेज, यहा पढिए समय सारणी

CBI करेगी जांच
अगले सप्ताह तक सरकार की ओर से CBI जांच की हरी झंडी दे दी जाएगी। हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट में किसानों को FPO की ग्रांट केंद्रीय स्कीम के तहत दी जाती है। केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार को पत्र लिख कर मामले की CBI से जांच करवाने के लिए सहमति मांगी है। जिसकी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित है।

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसी मामले में विजिलेंस जांच में दोषी पाए गए 10 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं। इसके साथ ही मामले में कुरुक्षेत्र की 3 बड़ी फर्में केंद्र के साथ ही सीबीआई के निशाने पर आ गई हैं।अयोध्या से सीधे जुड़ेंगे हरियाणा के 15 हजार मंदिर, यहां जानिए अपने शहर के मंदिरों के नाम

हॉर्टिकल्चर विभाग में किसानों की सब्सिडी के मामले पर CBI की नजर है। हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में हुए इस बड़े बदलाव को लेकर हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now