Haryana : हरियाणा में नारनौल जिले के अमरपुर जोरासी गांव के सरपंच हरिराम को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ शिकायत दी थी कि उसने पंचायती जमीन अपने परिवार के नाम कि हैं। जांच में आरोप सही साबित होने पर DC के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार अमरपुर जोरासी गांव के बिजेंद्र कुमार व अन्य लोगों ने साल 2023 में डीसी विवेक भारती को सरपंच हरिराम के खिलाफ शिकायत दी थी।
इस शिकायत में आरोप लगाया था कि सरपंच ने पंचायत की जमीन फर्जी तरीके से अपने रिश्तेदारों के नाम करा ली है। ग्रामीणों को शिकायत पर SDM ने मामले की जांच की। जांच में सरपंच पर लगे आरोप सही मिले। इस पर DC ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) को सरपंच को निलंबित करने के आदेश दिए थे।
वहीं इस मामले में आरोपी सरपंच हरिराम ने कहा कि मामले में राजनीती के तहत कार्रवाई की गई। मैंने पंचायत की तरफ से करीब 30 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटवाया था। उसी कारण ये कार्रवाई की गई है। मेरी तरफ से कोई प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई।

















