Haryana: हरियाणा में 1.18 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ने HKRN में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार ने राज्य में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में मानव संसाधन विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया हैं। इस वेतन वृद्धि के आदेश 1 जून 2025 से लागू होंगे।

















