मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘सेफ सीटी ‘ परियोजना शुरू, जानिए कैसे करेेगी काम

On: September 9, 2023 5:20 PM
Follow Us:

हरियाणा: डीजीपी कपूर ने कहा कि महिलाओं पर बढते अपराध को लेकर अब हरियाणा में पुलिस की ओर से नई परियोजना बनाई गई है। रात के समय यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए ओला, उबर व ऑटो चालकों का डाटा एकत्रित किया जाएगा।शिक्षा के नाम ‘सैनिक जेल’, बच्चन व खुशिया छीनी, सिर्फ कमाने का जरीया ?

जो महिलाएं देर रात यात्रा करती हैं वह 112 नंबर पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। जिससे पुलिस के पास उनका नंबर स्थायी रूप से फीड हो जाएगा।

 

SHATRUJIT

डीजीपी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से राज्य में ‘सेफ सिटी’ परियोजना शुरू की जा रही है। ताकि महिलाएं अपने आपको कार्यस्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक परिवहन में पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करें। महिला में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने लिए पुलिस ने कई योजनाएं बनाई है।

यह भी पढ़ें  Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले 3 घंटों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

डीजीपी कपूर ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रहेगी। अच्छे कर्मचारियों को बढ़ावा दिया जाएगा और भ्रष्टाचार फैलाने वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी किसी काम के लिए रिश्वत की मांग करता है अथवा किसी वैरिफिकेशन के नाम पर सुविधा शुल्क की डिमांड करता है तो इसकी सूचना 1800 180 2022 पर दी जा सकती है। उस पर तत्काल एक्शन होगा।

यात्रा करने वाली महिलाएं किसी भी कैब या ऑटो से यात्रा करते समय असुरक्षित महसूस करने पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से चालक की फोटो खींचकर 112 पर भेज सकती हैं। इससे पुलिस को पता लग जाएगा कि वह महिला किस वाहन में यात्रा कर रही है। पुलिस महिला को आसानी से संपर्क कर सकेगी।Haryana Weather Alert : 35 शहरों में बारिश का अलर्ट, यहां देखें आपके शहर का मौसम

यह भी पढ़ें  Summer Holidays: हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से शुरू होगी गर्मियों की छुट्टियां
चालक का पूरा बायोडाटा होगा फीड

ऑटो चालक को अपने ऑटो के नंबर, अपना नाम व मोबाइल नंबर सहित सारी जानकारी ऑटो के सामने लगानी होगी। ताकि महिला सुरक्षित तरीके से इसमें यात्रा कर सके। जरूरत पड़ने पर उसकी फोटो खींचकर जानकारी पुलिस तक पहुंचा सके।

डीजीपी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में चलने वाले ऑटो का कोई रिकार्ड पुलिस के पास नहीं है। सेफ सिटी के तहत सभी ऑटो यूनियनों से बात कर जिले में चलने वाले सभी ऑटो का डेटा एकत्र किया जाएगा। ताकि वारदात के पास उसे आसानी पकडा जा सके।Haryana Weather Alert : 35 शहरों में बारिश का अलर्ट, यहां देखें आपके शहर का मौसम

यह भी पढ़ें  Breaking News: अदाणी विद्या मंदिर के वत्सल को मिला टॉप IIM में दाखिला

 

प्रशिक्षित की जा रही पुलिस

अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस इन पुलिस इकाइयों को इस तरह से प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि वे किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें। इससे आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अतिरिक्त अर्ध सैनिक पुलिस बलों पर हमारी निर्भरता काफी कम हो जायेगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now