Rooftop Solar Yojana: आज के समय में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। रोज़मर्रा के खर्चों के साथ-साथ बिजली का बिल हर महीने एक बड़ी चिंता बन चुका है। ऐसे में अगर घर की छत से ही बिजली बनने लगे और बिल लगभग शून्य हो जाए, तो यह किसी सपने से कम नहीं लगता। भारत सरकार की रूफटॉप सोलर योजना 2026 इसी सपने को हकीकत में बदलने की कोशिश है। सबसे बडी बात यह है सरकार इसके लगवाने पर सबसिडी भी दे रही है।Rooftop Solar Yojana
जानिए क्या है रूफटॉप सोलर योजना 2026: बता दे कि रूफटॉप सोलर योजना 2026 केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत आम नागरिक अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इस योजना का मकसद लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे खुद की बिजली खुद पैदा कर सकें। सरकार इसमें आर्थिक सहायता देकर इसे और आसान बना रही है।

इतनी बड़ी सब्सिडी क्यों: सरकार का उद्देश्य केवल लोगों को राहत देना ही नहीं है, बल्कि देश को स्वच्छ ऊर्जा की ओर ले जाना भी है। कोयले और अन्य पारंपरिक स्रोतों से बिजली बनाने से प्रदूषण बढ़ता है। सौर ऊर्जा पर्यावरण के लिए सुरक्षित है। इसी कारण सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा घर सोलर ऊर्जा अपनाएं।
बिजली की बढ़ती मांग और सौर ऊर्जा: भारत में हर साल बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। शहरों के साथ-साथ गांवों में भी बिजली की खपत बढ़ी है। ऐसे में बिजली कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। रूफटॉप सोलर योजना के जरिए सरकार इस दबाव को कम करना चाहती है ताकि लोग अपनी जरूरत की बिजली खुद बना सकें।Rooftop Solar Yojana
सब्सिडी का फायदा: रूफटॉप सोलर योजना 2026 के तहत सरकार सोलर पैनल की लागत पर 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है। इससे आम आदमी के लिए सोलर सिस्टम लगवाना काफी सस्ता हो जाता है और शुरुआती खर्च कम हो जाता है।
बिजली बिल से राहत: सबको पता है कि हर साल बिजली की दरों में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ता है। सोलर पैनल लगवाने के बाद घर की जरूरत की बिजली सूरज की रोशनी से बनने लगती है। इससे बिजली बिल में भारी कमी आती है। कई मामलों में उपभोक्ता को केवल नाममात्र का बिल ही चुकाना पड़ता है।Rooftop Solar Yojana
सब्सिडी के बाद कितना देना होगा पैसा: सरकार की 40 प्रतिशत सब्सिडी मिलने के बाद 2 किलोवाट सोलर सिस्टम की लागत काफी कम हो जाती है। उपभोक्ता को केवल लगभग 72 हहजार रुपये ही अपनी जेब से खर्च करने होते हैं। बाकी करीब 48 हजार रुपये सरकार की ओर से सीधे खाते में जमा कर दिए जाते हैं। अगर तीन किलोंवाट का लगाया गया तो सरकार की ओर 78 हजार रूपए मिलते है जबकि कुल लाख डेढ लाख ही देनी होती है।Rooftop Solar Yojana
आवेदन प्रक्रिया को बनाया गया आसान: सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और सरल बना दिया है। इसके लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही आवेदन किया जा सकता है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
आवेदन के लिए सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट solarrooftop.gov.in पर जाना होता है। वहां “Apply for Solar Rooftop” विकल्प पर क्लिक करके अपने राज्य का चयन करना होता है। इसके बाद जरूरी जानकारी भरनी होती है और दस्तावेज अपलोड करने होते हैं।
कौन से कागजात है जरूरी: सोर उर्जा के आवेदन के दौरान बिजली का बिल, पहचान पत्र और एक फोटो अपलोड करनी होती है। यह दस्तावेज यह सुनिश्चित करते हैं कि आवेदक सही उपभोक्ता है और उसके घर पर सोलर पैनल लगवाना संभव है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी गई है।
भविष्य की बचत का मजबूत जरिया: रूफटॉप सोलर योजना 2026 सिर्फ आज की राहत नहीं है, बल्कि भविष्य की बड़ी बचत का साधन भी है। बढ़ती बिजली दरों से बचाव, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी सब्सिडी का लाभ इसे एक समझदारी भरा फैसला बनाता है।
अगर आप भी बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं और लंबे समय तक राहत चाहते हैं, तो रूफटॉप सोलर योजना 2026 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। कम लागत, सरकारी मदद और सालों तक मुफ्त बिजली इस योजना को बेहद आकर्षक बनाते हैं।
पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद योजना: रूफटॉप सोलर योजना सिर्फ आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। सौर ऊर्जा से किसी तरह का धुआं या प्रदूषण नहीं होता। इससे कार्बन उत्सर्जन कम होता है और वातावरण साफ रहता है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक बेहतर भविष्य बनाता है।Rooftop Solar Yojana
धारूहेड़ा में योजना के प्रति लोगो को किया जागरूक: धारूहेड़ा के वार्ड 16 की संतोष कालोनी में दक्षिण हरियाणा विद्युत निगम कार्यालय की ओर से गुरूवार को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रति जागरूकता शिविर लगाया गया। एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि विभाग द्वारा सब्सिडी दरों पर सोलर रूफटॉप कनेक्शन लगाए जा रहे हैं।
इस योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने से न केवल आपका बिजली बिल कम होगा, बल्कि आपके द्वारा उत्पादित बिजली आपकी खपत से अधिक होती है तो अतिरिक्त बिजली का भुगतान भी विभाग द्वारा आपको किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सोलर संयंत्र लगवाने का खर्च भी विभाग द्वारा बिना ब्याज की आसान किस्तों के माध्यम से आपके बिजली बिल में समायोजित किया जाएगा।
सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु जमीनी स्तर पर जो न्यूनतम प्रारंभिक खर्च होगा, केवल वही राशि उपभोक्ता से ली जाएगी। इस मौके पार्षद मनीषा सैनी, जेई शमशेर, तेजपाल शेखावत, नीलम, देवेद्र, कपिल, अंमित राकेश सैनी, धीरज सैनी आदि मौजूद रहे।
















