हरियाणा: झज्जर में पैदल अपने घर जा रहे एक पशु व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 55 हजार लूट कर लिए तथा बाइक से फरार हो गए। साल्हावास थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार झज्जर जिले के गांव सुंदरेहटी निवासी सुंदर पशु खरीदने का काम करता है। मंगलवार को भी वह भैंस खरीदने के लिए अकेहड़ी मदनपुर गांव में गया था। देर शाम वह पैदल ही वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी गांव से कुछ दूर पहले खेत के पास पीछे से एक पल्सर बाइक पर सवार होकर 3 बदमाश पहुंचे। 2 बदमाश बाइक से नीचे उतर गए और सुंदर से अकेहड़ी मदनपुर जाने का रास्ता पूछा। सुंदर रास्ता बता ही रहा था कि दोनों बदमाशों ने उसे दबोच लिया और फिर उसकी जेब से 55 हजार 800 रुपए की नकदी लूट कर फरार हो गए।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।
















