Accident : दिल्ली जयपुर हाईवे पर पार्शवनाथ सीटी सोसायटी के पास बुधवार को राजस्थान रोडवेज ने टैंपों को टक्कर मार दी। जिससे टैपों में सवार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे के पास बस चालक फरार हो गया।
थाना धारूहेड़ा में दी शिकायत में तीतरपुर की रहने वाली निकिता ने बताया कि उसके पिता टैंपों चलाते है।वह उसके पिता राकेश कुमार, अवनीश कुमार व मानिका टैंपो से धारूहेड़ा जा रहे थे कि पार्शवनाथ सीटी सोसायटी के पास राजस्थान रोडवेज ने टैंपो को टक्कर मार दी जिससे टैंपों पल्ट गई।
इस हादसे में चारो घायल हो गए। चारों को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चारों घायलोंं को काफी चोट आई है। पुलिस ने घायलों के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नाले में गिरी भैंस, डायल टीम ने निकाली
धारूहेड़ा: यहां के भिवाड़ी मार्ग पर महेश्वरी के पास राजस्थान से आ रहे काली पानी के नाले में भैंस गिर गई। मेहश्वरी के रहने वाले मनोज कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने भैंस को निकाला गया। गनीमत यही हुई ही समय रहते ही भैंस को देख लिया तथा उसे समय पर निकाल दिया।Accident

















