Rewari theft news: सिलेंडर चोरी करके भाग रहा युवक काबू, धुनाई के बाद किया पुलिस के हवाले

रेवाडी: सुनील चौहान। शहर के मोहल्ला गांधीनगर में रात को दो चोर एक घर में घुस गए और सिलेंडर चुराकर ले जाने लगे। इसी दौरान परिवार के सदस्यों की आंख खुल गई जिस पर एक युवक को पकड़ लिया गया। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी युवक की धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी की भी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शहर की गांधीनगर कॉलोनी निवासी कंवर सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को वह अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। गुरुवार सुबह करीब 2 बजे दो युवक उनके मेन गेट पर लगा ताला तोड़कर अंदर घुस आए और रसोई में रखा गैस सिलेंडर चुरा लिया। आरोपी गैस सिलेंडर उठाकर ले जाने लगी तभी हुई आवाज सुनकर उनके परिवार के सदस्यों की आंख खुल गई।

इसके बाद उन्होंने शोर मचाते हुए एक आरोपी को कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। घटना के पश्चात कॉलोनी के लोग भी आ गए और उन्होंने आरोपी की धुनाई करने के बाद पुलिस को बुला लिया। आरोपी से की गई पूछताछ में उसने अपने आप को गोकलगढ़ गांव निवासी हितेश कुमार बताया है। पुलिस ने उसे केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button