मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: धड़ल्ले से NH 48 पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, सड़क सुरक्षा पर बड़ा खतरा

On: September 26, 2025 8:36 PM
Follow Us:
कम थमेगा ओवरलोड वाहनों का आंतक, हाईवे पर सरपट दौड रहे वाहन

रेवाड़ी: जिले के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर ओवरलोड वाहनों की तेज़ रफ्तार से आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। भारी भरकम ट्रक और डंपर क्षमता से कहीं अधिक माल लादकर न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं।Rewari News

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर ओवरलोड गाड़ियों के कारण हादसों की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। क्षमता से अधिक वजन होने के कारण इन वाहनों का संतुलन बिगड़ जाता है और ब्रेक लगने में समय लगता है। कई बार तो सड़कें भी टूट-फूट जाती हैं और जाम की स्थिति बन जाती है।Rewari News

यह भी पढ़ें  Breaking News: महिंद्रा BE6 Pack One वेरिएंट में कौन कौन से है अतिरिक्त फीचर्स
कम थमेगा ओवरलोड वाहनों का आंतक, हाईवे पर सरपट दौड रहे वाहन
कम थमेगा ओवरलोड वाहनों का आंतक, हाईवे पर सरपट दौड रहे वाहन

यातायात विशेषज्ञों का मानना है कि ओवरलोडिंग से जहां सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, वहीं राजमार्गों की उम्र भी कम हो रही है। प्रशासन द्वारा समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका खास असर दिखाई नहीं देता।

लोग मांग कर रहे हैं कि संबंधित विभाग ओवरलोडिंग पर सख्ती बरते और हाईवे पर विशेष नाके लगाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। पुलिस ने ओर से कही भी नाकें नहीं है। बीच में भी कबार अभियान चलाकर चालान करके खाना पूर्ति कर देते है।

यह भी पढ़ें  सावधान! हरियाणा के इस शहर में लगाई धारा 144, पालना नहीं तो जाना पड सकता है जेल

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now