Rewari News: धारूहेड़ा। नगर पालिका की ओर से पॉलीथीन मुक्त बनाने की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए मंगलवार को अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान काटे। नगर पालिका की टीम ने बाजार का निरीक्षण किया, जहां कई दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथीन मिली।Rewari News
कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की गई और 18 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। नपा के सैनिटेरी अधिकारी विनय कोशिश ने बताया कि मंगलवार शाम को सुपरवाईजर अनिल, तेज सिंह, राजबीर, प्रवीण पांचाल के साथ बाजार में पहुंचे।Rewari News
टीम ने पहले दुकानदार को प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथिन के उपयोग नहीं करने पर जागरूक किया ।अधिकारियों ने कहा कि पॉलीथीन न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है, बल्कि नालियों में फंसकर जलभराव की समस्या भी पैदा करती है। के सचिव सुमित शर्मा ने बताया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दुकानदारों से अपील की है कि व पॉलिथीन नही रखे।Rewari News

















