मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: IGL ने CNG पंप पर किया मॉक ड्रिल

On: February 12, 2026 9:29 PM
Follow Us:
MOK DRIL DHR

Rewari News” धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मालपुरा स्थित CNG  पेट्रोल पंप पर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता आइजीएल कंपनी के सीनियर हेड अंशुमान सिंह कुशवाहा ने की, जबकि प्यारेलाल एवं अशोक कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे।Rewari News

मॉक ड्रिल के माध्यम से गैस रिसाव अथवा अन्य आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का व्यावहारिक परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ी और संबंधित स्टाफ मौके पर तैनात रहे। साथ ही थाना धारूहेड़ा सेक्टर-6 से पीएसआई अनीश कुमार पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें  Haryana News: वाहन चालक हो जाएं सावधान! 90 दिन में चालान का भुगतान नहीं किया तो मिलेगी ये सजा

 

निर्धारित योजना के अनुसार पूरा अभ्यास शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और पूरे समय स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में रही। अधिकारियों ने इस तरह के अभ्यास को सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।Rewari News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now