Rewari News : गांव जोनावास में श्री श्री 1008 बाबा मुरलीनाथ के वार्षिक उत्सव पर हवन व भंडारा का आयोजन किया। इस मौक पर हरियाणवी सांग को भी आयोजन किया। कलाकारो ने बाबा की महिमा का गुणगान किया।Rewari News

सरपंच प्रीतम ने बताया कि बाबा मुरलीलनाथ के भंडारे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी शामिल हुए तथ प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी प्रधान राजाराम ने बताया की इसके अलावा होली पर धुलंडी के दिन बाबा मुरलीनाथ का विशाल मेला लगता है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते है । प्रसाद के रूप में बाबा को शकर और दारू का भोग लगता है।
इस मौके पर जिला पार्षद निरंजन लाल पटवारी, ओमप्रकाश, सतबीर पंच, श्रवण पंच, राकेश भाटोटीया , कैप्टन बाबूलाल आदि गणमान्य लोग व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।Rewari News

















