Rewari News: पौधारोपण कर मनाई महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती

रेवाडी: सुनील चौहान। भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गनाइजेशन की ओर से शनिवार को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती के अवसर पर दक्ष प्रजापति चौक पर दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर दक्ष प्रजापति चौक पर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। टीम की ओर से लगाए जा रहै पौधों की देखभाल करने की शपथ दिलाइ गई। इस अवसर पर भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गनाइजेशन जिला अध्यक्ष प्रजापति सुनील कुमार, बीर सिंह प्रधान, मुख्य महासचिव चानन प्रजापति, उपाध्यक्ष सुमेर प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण प्रजापति, मीडिया प्रभारी मनोज प्रजापति, प्रवीण, संदीप तथा अन्य प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रजापति सुनील कुमार ने समाज से आग्रह किया कि समाज को अपना इतिहास तथा पूर्वजो के बारे में जानकारी रखनी चाहिए तथा आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की जानकारी देनी चाहिए। समाज के विकास के लिए कुरूरितयो से दूर रहने की अपील की।

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button