Haryana News: रेवाड़ी के किसान यशपाल खोला को गणतंत्र दिवस पर मिला विशेष आमंत्रण, गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

On: January 17, 2026 6:21 PM
Follow Us:
रेवाड़ी के किसान यशपाल खोला को गणतंत्र दिवस पर मिला विशेष आमंत्रण, गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Haryana News: देश के प्रथम नागरिक, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला, प्रधान अरावली किसान क्लब, गांव कंवाली (रेवाड़ी) को 77वें गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित गणतंत्र परेड तथा राष्ट्रपति भवन में तीन दिन के विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस दौरान उन्हें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित छह प्रमुख किसानों के साथ सहभागिता का अवसर मिलेगा।Haryana News

यह विशेष आमंत्रण यशपाल खोला द्वारा प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों, उसके व्यापक प्रचार-प्रसार तथा रेतीले क्षेत्र में बिना रासायनिक खाद व कीटनाशकों के बड़े कृषि रकबे को प्राकृतिक खेती में परिवर्तित करने में निभाई गई उल्लेखनीय भूमिका के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने विभिन्न कृषि संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर न केवल अपने खेतों, बल्कि अन्य किसानों के खेतों में भी प्राकृतिक उत्पादन को सफलतापूर्वक बढ़ावा दिया है।Haryana News

यशपाल खोला ने प्राकृतिक उत्पादों की रिटेल मार्केटिंग का एक प्रभावी और प्रेरक मॉडल भी विकसित किया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और उपभोक्ताओं तक शुद्ध, सुरक्षित खाद्यान्न पहुंच रहा है। उनका यह मॉडल आज अनेक किसानों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा यशपाल खोला को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

KHOLA AWARD
राष्ट्रपति द्वारा दिया जाने वाला यह सम्मान प्राकृतिक खेती आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करेगा और देशभर के किसानों को इस दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। यशपाल खोला का कार्य न केवल मिट्टी और कृषि भूमि के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाला है, बल्कि इससे किसानों की आय में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण तथा आमजन के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

उनके प्रयासों को राष्ट्रीय निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी सराहना समाज, सरकार और प्रशासन द्वारा लगातार की जाती रही है। आमंत्रण पत्र यशपाल खोला को सहायक अधीक्षक डाकघर उपमंडल रेवाड़ी चरणजीत यादव, पोस्टमैन सोनू यादव, हनुमान, गोविंद (सहायक डाकपाल, डहिना उप डाकघर) तथा पोस्टमास्टर रामेहर शर्मा (कंवाली) द्वारा सम्मानपूर्वक सौंपा गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।

इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों, कृषि विभाग, अरावली किसान क्लब रेवाड़ी तथा गांव कंवाली के लोगों ने यशपाल खोला को बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और यह सिद्ध करता है कि जब किसान विकसित होगा, तभी गांव विकसित होंगे और तभी राष्ट्र प्रगति करेगा। प्राकृतिक खेती की यह ‘मिठास’ देश को विकसित भारत की ओर मजबूती से अग्रसर करती।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now