Rewari crime: कुख्यात बदमाश के घर रैड: दो अवैध हथियार बरामद, जानिए कौन है वह बदमाश

On: November 14, 2021 4:36 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: सुनील चौहान। शहर की सती कालोनी स्थित एक बदमाश के मकान से भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने दो देसी पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने आरोपित को भी मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपित सती कालोनी निवासी महेश सैनी है। आरोपित को कुछ दिन पहले एक घर में घुस कर मारपीट करने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हाल ही में आरोपित जेल से छूट कर आया था।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि मोहल्ला सती कालोनी निवासी महेश सैनी के पास अवैध हथियार है और अपने घर में छुपा रखे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी। घर में मौजूद महेश सैनी ने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस द्वारा उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित के कमरे से दो देसी पिस्तौल बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से अवैध हथियारों के बारे में पूछताछ कर रही है।
बता दें कि महेश सैनी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपित ने सात अक्टूबर की रात अपने साथियों के साथ मोहल्ला बास सिताबराय निवासी हिमांशु के घर में घुस कर रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपित महेश सैनी को नौ अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद की थी। आरोपित अभी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now