Rewari BJP News: भाजपा बीकानेर मंडल कार्यकारणी की बैठक राव केहर सिंह कॉलेज में हुई संपन्न।
रेवाडी: सुनील चौहान। बीकानेर मंडल भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक रामगढ़ रोड स्थित राव केहर सिंह कॉलेज में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता बीकानेर मंडल के अध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ी ने की। इस बैठक में बीकानेर मंडल के सभी पदाधिकारी गण, बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित थे । कार्यकारिणी बैठक के प्रथम सत्र की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मुखर्जी ,दीनदयाल उपाध्याय , भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर व दीपक प्रज्वलित कर की गई । बीकानेर मंडल के अध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ी के अध्यक्षीय भाषण से प्रथम सत्र की शुरुआत हुई इसके बाद मंडल प्रभारी सुरेंद्र वशिष्ट ने नगर में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की एवं सरकार के विकासनोमुखी एजेंडे को कार्यकर्ताओं के सामने रखा। कार्यकारिणी बैठक के दूसरे सत्र में रेवाड़ी भाजपा जिला के उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल ने अपना वक्तव्य दिया।
कांटीवाल ने संगठन की बारीकियां कार्यकर्ताओं के साथ साझा की तथा बताया की भाजपा में ही एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी सम्मान मिलता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री जसवंत सिंह ने किसान बिलो की सच्चाई को कार्यकर्ताओं के सामने रखा व किसान आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया तथा जसवंत सिंह ने प्रदेश सरकारों द्वारा किए गए कार्य व कोरोना काल में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा उठाए गए जन कल्याण संबंधी निर्णय का स्वागत किया व धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया । इसके साथ साथ गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा मुख्यमंत्री को पाकिस्तानी कहे जाने पर निंदा प्रस्ताव पास किया। इस मौके पर जिला आईटी सेल प्रमुख नवीन कुमार, जिला आईटी सेल सह संयोजक श्याम सुंदर यादव ,मंडल उपाध्यक्ष नरकेश यादव, नरेश शर्मा, मंडल महामंत्री विवेक यादव, अभिमन्यु राव, मंडल आईटी सेल प्रमुख गोल्डी चौहान, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा यादव, मंडल एससी मोर्चा अध्यक्ष महिपाल खन्ना, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष कप्तान मीरपुर, रामकिशन, नरेश कुमार, एडवोकेट रामानंद कृष्ण कुमार, महेश यादव, शेर सिंह बोरा, शमशेर सिंह, बिंदिया यादव, नरेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सरपंच फिदेड़ी अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, पहलाद सिंह, राहुल, देवेंद्र कुमार, राज कुमार, प्रदीप कुमार, धरमवीर, मनोज फिदेड़ी, कुलदीप यादव, सचिन यादव, योगेंद्र सिंह, मनोज आदि सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।