केंद्र सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने हेतु जीएसटी दरों में की गई कटौती 22 सितम्बर से लागू हो गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय का सीधा लाभ अब आम उपभोक्ताओं तक पहुँचने लगा है। विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों को राशन, किराना और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएँ सस्ती दरों पर मिलने लगी हैं।GST
आज भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी ने रेवाड़ी के ब्रास मार्केट का दौरा कर व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद किया। जूते एवं कपड़ों के व्यापारियों ने बताया कि पहले कई सामानों पर 18% तक जीएसटी लगती थी, जिसे घटाकर अब मात्र 5% कर दिया गया है। इस निर्णय से बाजार में रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में कमी दर्ज की गई है और आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।GST

जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं की भलाई को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया है। जीएसटी दरों में की गई कटौती से आम जनता विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधी राहत मिली है।
भाजपा सरकार सदैव जनता के साथ खड़ी है और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना से कार्य कर रही है। यह कदम महंगाई कम करने और आमजन को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।GST
वहीं मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय वास्तव में आम आदमी की जेब पर पड़ रहे बोझ को कम करने वाला कदम है। छोटे दुकानदारों से लेकर मध्यमवर्गीय परिवारों तक, हर वर्ग को इसका लाभ होगा।

आज बाजारों में जो रौनक दिखाई दे रही है, वह इसी निर्णय का परिणाम है। भाजपा सरकार की नीतियाँ सदैव जनहितैषी रही हैं और आगे भी जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए ऐसे ही ठोस कदम उठाए जाते रहेंगे।
इस दौरान जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीतू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, धीरज यादव, जितेन्द्र, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, आईटी प्रमुख एडवोकेट नवीन कुमार ,मंडल अध्यक्ष समीर कालरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी, वाईस चेयरमैन श्याम चुघ, कार्यालय प्रभारी सत्यपाल धुपिया सहित व्यापारी वर्ग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















