मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

RBI का बड़ा ऐलान,100 और 200 के नोट को लेकर दिए निर्देश

On: May 10, 2025 4:47 PM
Follow Us:
RBI

RBI :  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. अब आने वाले समय में देशभर के ATM से ₹100 और ₹200 के नोट भी आसानी से उपलब्ध होंगे. यह फैसला खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो अक्सर एटीएम से केवल ₹500 के नोट निकलने पर छुट्टे पैसों की दिक्कत से जूझते थे.RBI 

अब एटीएम से नहीं निकलेंगे सिर्फ ₹500 के नोट

अभी तक अधिकतर एटीएम से मुख्य रूप से ₹500 के नोट ही निकलते थे, जिससे दुकानों, ऑटो वालों और छोटे व्यापारियों के साथ लेन-देन में काफी परेशानी होती थी. अब RBI ने इस व्यवस्था में सुधार करते हुए 100 और 200 रुपए के नोटों की उपलब्धता बढ़ाने का आदेश दिया है.

यह भी पढ़ें  Hero ने लॉन्च की Meastro Xoom, कीमत महज इतनी, कार जैसे है फिचर्स

बैंकों और ATM ऑपरेटरों को जारी हुए निर्देश
RBI ने देश के सभी बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम ऑपरेटरों को पत्र भेजकर यह निर्देश दिए हैं कि वे अपने एटीएम में ₹100 और ₹200 के नोट उपलब्ध करवाएं. यह भी कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्राहक को एटीएम से विभिन्न मूल्य वर्ग के नोट मिलें. ताकि नकद लेन-देन में सुविधा बनी रहे. RBI 

RBI के इस कदम से न केवल आम लोग बल्कि दुकानदार और छोटे व्यापारी भी राहत महसूस करेंगे. अक्सर देखा गया है कि ग्राहक के पास छुट्टा न होने पर दुकानदार UPI या QR कोड से भुगतान करने की सलाह देते हैं. लेकिन अब जब एटीएम से ही छोटे नोट मिलेंगे तो नकद लेन-देन आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें  Hydrogen Train: इतंतार खत्म: हरियाणा में इस दिन दोडेगी देश की पहली Hydrogen ट्रेन

31 मार्च 2026 तक लागू होगी नई व्यवस्था
RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 तक देश के सभी एटीएम में 90% नोट ₹100 और ₹200 के होने चाहिए. यह निर्देश लंबी अवधि के लिए लागू किया गया है. ताकि सभी बैंकों को अपनी व्यवस्था सुधारने का पर्याप्त समय मिल सके.RBI

सभी एटीएम में रखने होंगे छोटे मूल्य के नोट
RBI ने सभी बैंकों से यह भी कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके सभी ATM में छोटे मूल्य वर्ग के नोट उपलब्ध हों. इसका उद्देश्य यह है कि एटीएम से निकलने वाले नोटों में विविधता बनी रहे और आम जनता को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए छुट्टे पैसे की कमी न हो.RBI

यह भी पढ़ें  Haryana CET 2025: हरियाणा CET परीक्षा के लिए चली स्पेशल ट्रेन पहुंची लेट, हजारों परीक्षार्थी हुए परेशानी

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now