मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Ram Rahim: पैरोल खत्म, जाते जाते रामरहीम ने दिया ये संदेश

On: November 25, 2022 2:01 AM
Follow Us:

देश: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय आज पूरा हो गया है। पुलिस उसे सुनारिया जेल लेकर आएगी। इसके लिए पुलिस ने जेल के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी है। डेरामुखी ने जारी अपने संदेश में अनुयायियों को कहा कि मानवता भलाई के कार्य रुकने नहीं चाहिए। मै भले ही जेल में हूं, लेकिन डेरे की ओर से समाज सेवा कार्य नियमित जारी रहने चाहिएं

 

बता दे कि डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 15 अक्तूबर को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल पर आया था। इस दौरान उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी साथ आये थे। राम रहीम ने डेरे में रहकर दीपावली पर्व व डेरे के संस्थापक का जन्मोत्सव भी मनाया। इतना ही नहीं कई गाने भी लॉच किए।

यह भी पढ़ें  Unified Pension Scheme: केंद्र सरकार की नई यूनिफाइड पेंशन स्कीम हुई लागू, जानें किसको कितनी मिलेगी पेंशन
RAM RAHIM
Ram Rahim: पैरोल खत्म, जाते जाते रामरहीम ने दिया ये संदेश 2

बने रहे चर्चा में: रामरहीम पैरोल के समय दिनभर चर्चा में रहे। इस बार रामरहीम ने हनीप्रीत को रूहानी दीदी नाम दिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस की एक टीम बागपत रवाना होगी। एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि जैसे ही मुख्यालय से आदेश आएंगे, तुरंत टीम रवाना हो जाएगी।

राम रहीम पैरोल अवधि में राम रहीम ने हर रोज यूट्यूब अकाउंट पर ऑनलाइन सत्संग किया। गुरुगद्दी को लेकर राम रहीम ने कहा था कि हम थे, हम है, हम ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें  Haryana: फोटोग्राफी के शौकिनो को ईनाम जीतने का सुनहरा मौका

हर रोज यूट्यूब अकाउंट पर ऑनलाइन होकर सत्संग किया। इस दौरान राम रहीम ने गुरुगद्दी को लेकर कहा हम थे, हम है, हम ही रहेंगे। राम रहीम ने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का पद भी दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस की एक टीम बागपत के लिए रवाना होगी। एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि जैसे ही मुख्यालय से आदेश आएंगे, तुरंत टीम रवाना हो जाएगी।

जाते जाते ये दिया संदेश: डेरामुखी ने जारी अपने संदेश में अनुयायियों को कहा कि मानवता भलाई के कार्य रुकने नहीं चाहिए। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह के गुरु शाह सतनाम महाराज के गांव जलालआना में अभी भी उनका परिवार रह रहा है।

यह भी पढ़ें  Loot : रेवाडी में सरेआम पेंट व्यापारी पर हथोडी से हमला, बाजार में मची अफरा तफरी

बताया जा रहा है कि इस गांव में पिछले 16 साल से डेरे का कोई कार्यक्रम नहीं हुआ था। इस बार ऑनलाइन गुरुकुल के दौरान गांव जलालआना में भी कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में शाह सतनाम महाराज के पुत्र रणजीत सिंह की पत्नी नछत्रकूरे मौजूद थीं।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now