मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Railways  News: राजपुरा-बठिंडा रेल खंड पर दोहरीकरण काम शुरू, 52 ट्रेनें होगी प्रभावित, यहां ​पढिए सूची

On: April 3, 2024 10:53 AM
Follow Us:

Railways  News : रेलवे की ओर से जगह जगह रेल खंडो में लाईनो के दोहरीकरण् कार्य जारी है। अंबाला मंडल के अधीन राजपुरा-बठिंडा रेल खंड पर तपा और रामपुरा फूल स्टेशन के मध्य रेलवे लाइनों का दोहरीकरण किया जाएगा ।

 

अप्रेल तक रहेगी ये अवस्था: अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि इस कारण छह ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद्द, चार को बीच रास्ते रद्द, छह को बदले मार्ग से और 36 ट्रेनों को तपा और रामपुरा फूल स्टेशनों पर नहीं रोका जाएगा।

 

ट्रेन नंबर 04548 व 47 बठिंडा-अंबाला कैंट-बठिंडा पैसेंजर 24 से 30 अप्रैल तक, 14509 व 10 धूरी-बठिंडा-धूरी और 04765 व 66 बठिंडा-धूरी पैसेंजर-बठिंडा 30 अप्रैल को पूर्णतौर पर रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें  Dera Saccha Sauda Sirsa news: राम रहीम की मुश्किले ओर बढी: पंचकूला CBI कोर्ट ने 26 अगस्त को को पेश होने के दिए आदेश, बढ सकती है सजा

रामपुरा फूल स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ट्रेन
ट्रेन नंबर 14887 व 88, 12455 व 56,14507 व 08,14816 व 15, 04547 व 48, 14736 व 35, 12439 व 40, 12485 व 86, 14525 व 26, 14509 व 10 और ट्रेन नंबर 04765 व 66 धूरी-बठिंडा-धूरी पैसेंजर स्पेशल 2 से 29 अप्रैल तक रामपुरा फूल स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

ये ट्रेने बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 23 से 30 अप्रैल तक बठिंडा रेलवे स्टेशन तक ही चलेगी। ट्रेन का संचालन बठिंडा-अंबाला कैंट के बीच नहीं होगा। इसी प्रकार 14525 अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर इंटरसिटी 24 से 30 अप्रैल तक बरनाला स्टेशन पर रद्द रहेगी। ट्रेन का संचालन बरनाला-श्रीगंगानगर के बीच नहीं होगा।

यह भी पढ़ें  Rewari: धारूहेड़ा सूने घर मे सेंघ, दिनदहाडे 25 हजार केश व 4 लाख के जेवर चोरी

ट्रेन नंबर 14736 अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस का संचालन 24 अप्रैल से 1 मई तक बठिंडा से होगा और ट्रेन अंबाला कैंट-बठिंडा के बीच रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 14526 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 24 से 30 अप्रैल तक बरनाला स्टेशन से चलेगी और ट्रेन श्रीगंगानगर-बरनाला के बीच रद्द रहेगी।

इन ट्रेनो का बदला गया है रूट
ट्रेन नंबर 12439 हजूर साहिब नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 28 अप्रैल को जाखल-मानसा-बठिंडा के रास्ते चलेगी। इसी प्रकार 12456 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिला 24 से 29 अप्रैल तक बठिंडा-मानसा-जाखल के रास्ते, 12455 दिल्ली सराय रोहिला-बीकानेर एक्सप्रेस 24 से 29 अप्रैल तक जाखल-मानसा-बठिंडा के रास्ते,

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में दर्दनाक हादसा, दो लोगों की हुई मौत 

12485 हजूर साहिब नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 25 और 29 अप्रैल को जाखल-मानसा-बठिंडा के रास्ते, 12486 श्रीगंगानगर-हजूर साहिब नांदेड़ 27 व 30 अप्रैल को बठिंडा-मानसा-जाखल के रास्ते व ट्रेन नंबर 12440 श्रीगंगानगर-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस 26 अप्रैल को बठिंडा-मानसा-जाखल के रास्ते चलेगी।

 

तपा स्टेशन पर न रुकने वाली ट्रेन
ट्रेन नंबर 14507 व 08, 14816 व 15, 14509 व 10, 04765 व 66, 14736 व 35, 04547 व 48 व ट्रेन नंबर 14525 व 26 अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 2 से 23 अप्रैल तक तपा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now