मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Railway news : हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इन दो स्टेशनों पर रूकेगी ये स्पेशल ट्रेन

On: December 6, 2025 7:03 PM
Follow Us:
TRAIN

Railway news : हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सहरसा (बिहार) से अमृतसर के निकट छेहरटा तक नई अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का सोमवार को शुभारंभ किया गया। यह ट्रेन कुल 34 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें अम्बाला मंडल के 5 प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। अम्बाला मंडल में यह ट्रेन सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अम्बाला कैंट, राजपुरा और सरहिंद स्टेशनों पर ठहरेगी। हरियाणा में इसका ठहराव यमुनानगर-जगाधरी और अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर होगा।

ट्रेन मंगलवार को शाम 6:05 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी और 6:07 बजे अम्बाला कैंट के लिए रवाना होगी। इसके बाद यह 7:10 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी और 7:20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। नई रेल सेवा से बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के यात्रियों को सीधी और तेज यात्रा सुविधा मिलेगी। यह कनेक्टिविटी क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।Railway news

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now