मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Raid in HSVP office: मंत्री कमल गुप्ता का HSVP दफ्तर पर छापा: सिर्फ एक अधिकारी ड्यूटी पर मिला, लगाई गायब अफसरों की अबसेंट

On: January 21, 2022 7:46 AM
Follow Us:

हिसार: एचएसवीपी के अधिकारी डयूटी के प्रति कितने सक्रिय है, इस बात का अंजादा इसी से लगाया जा सकता है। कि तोशाम रोड स्थि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के दफ्तर में महज एक ही कर्मचारी डयूटी पर मिला। औचक निरीक्षण पर आए हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने खुद हाजिरी रजिस्टर में लाल पेन से उन अधिकारियों व कर्मचारियों की एबसेंट लगा दी तथा सभी कारण बताओ नोटिस भिजवाया गया है।

Rewari News: रेवाडी में कोहरे के साथ पडी कडाके की ठंड

सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर पहुंचे कार्यालय: शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर हिसार में तोशाम रोड स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर छापामारी की। इस दौरान पूरे दफ्तर में सिर्फ एक ही अधिकारी मौके पर मौजूद मिला। एचएसवीपी प्रशासक समेत तमाम बड़े अधिकारी मौके से गायब मिले। इसके अलावा 80 फीसदी तक क्लर्क स्टाफ सदस्य अपनी ड्यूटी से गायब मिले। मौके से गायब अधिकारी व कर्मचारियों का बचाव करने के लिए अन्य स्टाफ ने उनके मूवमेंट पर होने का बहाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन मंत्री ने यहां पर उनको पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें  NH 48 पर लगाया गया कावड़ सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाएं

मंत्री कमल गुप्ता ने खुद हाजिरी रजिस्टर में लाल पेन से उन अधिकारियों व कर्मचारियों की एबसेंट मार्क की, जो मौके पर नहीं मिले। मंत्री ने छापामारी में यहां पर चल रही बड़ी गड़बड़ियों को पकड़ा है। कई अधिकारी बिना बताए या नोटिस दिए ही दफ्तर से गायब थे तो कइयों की कई दिनों से हाजिरी ही नहीं लगी हुई थी। ऐसा प्रतीत हुआ कि अफसर एक दिन दफ्तर में आकर ही पूरे महीने ही हाजिरी भर रहे हैं।

Sakat Chauth 2022 Katha: क्यों मनाया जाता है सकट चौथ, जानिए पूरी व्रत विधि

चपड़ासी से पूछा: सच-सच बताओ साहब कितने बजे दफ्तर आते हैं:

मंत्री कमल गुप्ता ने दफ्तर में एंट्री के साथ ही मेन गेट को बंद करवा दिया था, ताकि बाद में आने वाले अधिकारी अंदर न आ सकें। इसके बाद उन्होंने करीब एक घंटे तक पूरे दफ्तर का निरीक्षण करके वहां पर चल रही गड़बड़ियों की जांच की। सबसे पहले मंत्री कमल गुप्ता हुडा प्रशासक राजेश जोगपाल के दफ्तर में पहुंचे और प्रशासक अपनी सीट पर नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने प्रशासक के चपड़ासी से पूछा कि सच-सच बताओ कि साहब हररोज कितने बजे दफ्तर आते हैं। इस पर चपड़ासी ने कहा कि साढ़े 9 बजे के बाद ही आते हैं। अब वह बीमार हैं, इसलिए दफ्तर नहीं आए हैं। इसके बाद मंत्री ने अन्य अधिकारियों के दफ्तर भी चेक किए और कोई भी अफसर मौके पर नहीं मिला। ईओ के बारे में मंत्री को बताया गया कि वह भिवानी गए हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि उनका मूवमेंट रजिस्टर चेक करवाओ। फिर सुपरिंटेंडेंट सतबीर सिंह ने कहा कि मूवमेंट रजिस्टर तो लगाया ही नहीं हुआ है। इस पर मंत्री ने कहा कि यह क्या अंधेरगर्दी चल रही है, आपको यह तक पता नहीं है कि आपके अफसर कहां हैं और न इसकी कोई आधिकारिक सूचना यहां है।

Rewari news: मॉडल टाउन में बनाई गई पुलिस पोस्ट रातोरात गायब, एसोसिएशन ने किया विरोध प्रदर्शन

तीन दिन की रेकी के बाद की है छापेमारी, कोई नहीं आता समय पर
मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि उन्होंने तीन दिनों तक इस दफ्तर की रेकी करवाई है, इसके बाद शुक्रवार सुबह छापामारी की है। उन्हें पता है कि यहां पर कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आता है। मंत्री ने आदेश दिया कि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी हाजिरी रजिस्टर में पी लगाकर हाजिरी नहीं लगाएगा। पी का क्या मतलब है, यह तो कोई दूसरा भी लगा देगा। अधिकारी अपने साइन करके ही हाजिरी लगाएगा। जिन कर्मचारियों की हाजिरी लगी हुई थी, मंत्री ने उनकी भी दोबारा से अपने सामने हाजिरी चेक की।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now