मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा में रबी फसलो की खरीद 28 मार्च से, MSP पर होगी खरीद

On: February 13, 2023 8:15 PM
Follow Us:

चंडीगढ़: सुनील चौहान। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को खरीद की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, खरीद केन्द्रों को चिन्हित करने, भण्डारण एवं बारदानों की समुचित व्यवस्था करने तथा रबी फसलों की समय पर खरीद प्रारंभ करने के निर्देश दिये।Haryana News: नई उर्जा और जोश भरेगा गृहमंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा, विपक्ष की टीकी निगांहे

उन्होंने बताया कि हरियाणा में रबी फसलों की खरीद 28 मार्च से आरंभ होगी। 28 मार्च से सरसों, 1 अप्रैल से चना तथा 1 जून, 2023 से सूरजमुखी की खरीद की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Indian Railways: अंबाला रेलवे ने यात्रियों के लिए बढ़ाई ट्रेनों की संख्या, प्लेटफार्म पर सुरक्षा और सुविधा का रखा विशेष ध्यान

राज्य में वर्ष 2022-23 के दौरान सरसों की खेती 18.16 लाख एकड़ भूमि में की गई है, जबकि चना और सूरजमुखी की खेती क्रमशः 93,000 एकड़ और 37,000 एकड़ भूमि में की गई है। इस वर्ष 765 किलोग्राम प्रति एकड़ के अनुसार सरसों की 13.89 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की संभावना है।
Haryana News: धारूहेडा में सत्यम कंपनी के प्लांट हैड पर हमला करने वाले दबोचे
436 किलोग्राम प्रति एकड़ के अनुसार चने की 40,000 मीट्रिक टन तथा 800 किलोग्राम प्रति एकड़ के अनुसार सूरजमुखी का 30,000 मीट्रिक टन उत्पादन की संभावना है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा! फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक सीधे ट्रेन का सपना होगा पूरा, हर 12-14 किलोमीटर पर बनेगा स्टेशन

हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ (हैफेड) भारत सरकार की मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) की ओर से सूरजमुखी के बीज और चने की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करेगा।

इसके अलावा, हरियाणा राज्य भण्डारण निगम पीएसएस के तहत सरसों की एमएसपी पर खरीद करेगा। राज्य सरकार ने मूल्य समर्थन योजना के तहत बाजार शुल्क पर जीएसटी की प्रतिपूर्ति के लिए प्लान योजना के अंतर्गत 311.84 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति-सह-वित्तीय स्वीकृति (आरई ) प्रदान की है।

यह भी पढ़ें  Haryana crime: रेवाड़ी में बदमाशों का आंतक, सरपंच प्रतिनिधि पर कातिलाना हमला

 

# rabi# crop# haryana

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now