Haryana: ब्रज मंडल यात्रा की तैयारियां जोरों पर, नूंह प्रशासन ने दिया ये जबाब

On: August 23, 2023 7:26 PM
Follow Us:

हरियाणा: नूंह हिसां को लेकर ‘ब्रज मंडल यात्रा’ देश ही नहीं विदेशो में चर्चा में आ गई है। सबसे अहम बात यह है कि नूंह प्रशासन ने 28 अगस्त को प्रस्तावित विश्व हिंदू परिषद की ‘ब्रज मंडल यात्रा’ को आधिकारिक तौर पर अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

अनुमति नहीं के बावजूद निकाली जाएगी यात्रा
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिसर की ओर से ‘ब्रज मंडल यात्रा’ की तैयारियां जोरो पर है। जगह जबह बैठक के करते हिंदुओं न्यौता दिया जा रहा है। हिदूंओं का कहना है अनु​मति मिले या नहीं लेकिन हरहालत में धूम धाम से यात्रा निकाली जाएगी।

बजरंग दल ने कहा कि, ‘हमें पता चला है कि प्रशासन ने अनुमति खारिज कर दी है, लेकिन संगठन के सदस्यों ने कहा है कि वे प्रशासन की मंजूरी के बिना भी यात्रा जारी रखेंगे। यात्रा की तैयारियों जोरो पर है।’Haryana: ओवरलोड वाहनों पर रेवाड़ी में कसा शिकंजा: 4.66 लाख का जुर्माना ठोका

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि उन्हें अब भी प्रशासन से यात्रा की अनुमति मिलने की उम्मीद है। बंसल ने कहा कि प्रशासन को बाधाएं पैदा करने के बजाय समर्थन देना चाहिए। हमारा प्रयास जारी है।

अनुमति नही मिलने क्या रहा कारण
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘डीसी (जिला कलेक्टर नूंह, धीरेंद्र खडगटा) ने कहा कि 3 सितंबर से टौरू में होने वाली आगामी जी-20 बैठक जैसे कारणों का हवाला देते हुए यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

स्थिति तनावपूर्व
सूत्रो के अनुसार अभी भी नूंह में स्थिति तनाव पूर्ण है। ऐसे में प्रशासन रिस्क नही लेना चाहता है। इतना ही नहीं सरकार भी असमंजस स्थिति में है।Rewari: नाला खुलवाने के लिए भिवाड़ी प्रशासन बना रहादबाब, सुनिए वीडियो

31 जुलाई को हुई थी हिंसा
31 जुलाई को जब हिदुओं की ओर ब्रज मंडल यात्रा निकाली जा रही थी उस समय एक समुदाय की ओर से हमला बोल दिया गया था। जमकर तोड व फायरिंग की गई। पूरा शहर व वाहन आग के हवाले कर दिए थे।

बैठक में किया था ऐलान
पलवल में आयोजित बैठक में हिंदुओं ने ऐलान किया था कि 31 जुलाई हिंसा के चलते तो यात्रा अधूरी रह गई है उसे अब 28 अगस्त पूरा किया जाएगा। इसी के चलते जगह जगह बैठके करके न्यौता दिया जा रहा है। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन अनुमति देगा या नहीं।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now