मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Political News: विकास माया को मिली यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी

On: January 22, 2024 9:47 AM
Follow Us:

Rewari News : हरियाणा में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव इसी साल होने है। चुनावो मे वोट बैंक के लिए पार्टियों के लिए विस्तार किया जा रहा है। युवा कांग्रेस द्वारा यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रेवाड़ी के गांव कुंड मंडी निवासी पीएचडी स्कॉलर विकास माया को यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। Budget 2024: घर लेने का सपना होगा आसान , बजट में हो सकता है ये ऐलान

विकास इससे पहले रेवाड़ी ज़िले के सोशल मीडिया संयोजक के रूप में लगातार काम कर रहे थे। नियुक्ति होने पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। विकास ने कहा कि पार्टी की ओर से जो विश्वास जताया गया है, उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दायरा लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के जरिये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana news: भारतीय किसान यूनियन चडूनी का हुआ विस्तार : जानिए जोन व दक्षिण हरियाणा के कौन बने प्रभारी

CONG 11zon 1

सोशल मीडिया नेशनल हैड मनु जैन की ओर की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया को धार तेज करने के लिए कांग्रेस काम कर रही है। विकास माया वर्तमान में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी रुड़की उत्तराखंड से पीएचडी कर रहे हैं। Bhiwadi ने फिर छोडा अथाह पानी, सर्विस लाईन पर हुआ जलभराव

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर हरियाणा युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त करने पर, प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा जी, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवरु, राष्ट्रीय संयोजक सोशल मीडिया मनु जी , युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, हरियाणा सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु गोसाईं और प्रदेश संयोजक विशाल राणा सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

यह भी पढ़ें  डा रहे हडताल पर: रेवाडी सिविल अस्तपाल में दिनभर मरीज रहे भटकते

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now