Political News: हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों पर बिगुल बज चुका है। चुनावो को लेकर निवार्चन आयोग ने शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसी के साथ ही हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। अब देखना यह नाम की घोषणा होते ही समीकरण बनते है या बिगडते है।
जानिए क्या है फिलहाल समीकरण?
बता दे हरियाणा में राज्यसभा की 1 सीट पर चुनाव जीतने के लिए 31 वोटों की जरूरत होती है। ऐसे में पूरी संभावना है कि कांग्रेस व BJP के खाते में एक- एक सीट आएगी। वर्तमान में कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं जबकि बीजेपी के पास 47 विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है।Political News
कोसिंग वोटिंग का खतरा: बता दे इस बार फिर से क्रोसिंग वोट होने की संभावना कम है।भारतीय जनता पार्टी को दूसरी सीट पर जीत उसी स्थिति में हासिल हो सकती है, जब कांग्रेस पार्टी के 7 विधायक क्रॉस वोटिंग करें जिसकी संभावना नाममात्र ही दिखाई दे रही है।
जानिए क्या है शेडयूल: बता दे कि इस बार राज्यसभा के लिए 16 मार्च को चुनाव होगा । इसके लिए उम्मीदवारों को 5 मार्च तक नामांकन दाखिल करना होगा। क्योकि बता दें कि BJP के दो राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।Political News
जानिए कौन है भाजपा का उम्मीदवार
राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने करनाल लोकसभा सीट से पूर्व में सांसद रहे संजय भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दे वो 2019 में करनाल से सांसद निर्वाचित हुए थे। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों में उनकी टिकट काट दी गई थी।Political News
















