Police Awareness Program: हरियाणा पुलिस की रेवाड़ी दुर्गा शक्ति विंग ने वीरवार को गांव माढ़िया कलां में महिलाओं को आत्मारक्षा के साथ सशक्त बनाने को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।Police Awareness Program
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देशन में जिला रेवाड़ी पुलिस की दुर्गा शक्ति विंग द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को डायल 112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम, गुड टच/बैड टच, विभिन्न प्रकार के अपराधों (महिला/बच्चों विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध इत्यादि), उनकी पहचान, अपराधों से बचाव व अपराध होने पर उनके निवारण सहित नशे के दुष्प्रभाव इत्यादि के बारे में बताया गया ।
महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। इस अवसर पर दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता ने कहा कि आज छात्राओं व महिलाओं को उन पर हो अत्याचार व शोषण को रोकने के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है।Police Awareness Program
इसके लिए खुद अभिभावकों द्वारा भी छात्राओं को नियमित रूप से आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि वे मुश्किल परिस्थिति में भी मुसीबत का डट कर सामना कर सकें। जिला रेवाड़ी पुलिस व दुर्गा शक्ति विंग भी छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा में हर समय मुस्तैद है।
एएसआई सुनीता ने बताया की पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सभी महिलाएं आगे आकर अपनी अग्रणी भूमिका निभाए तथा और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नशे को समाज से पूरी तरह से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल है इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निःसंकोच होकर पुलिस को दें, पुलिस प्रशासन ऐसी सूचना पर जल्द और कड़ी कार्रवाई करेगा।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं/ महिलाओं को दुर्गा शक्ति व डायल-112 ऐप्स को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करने व इन ऐप्स का प्रयोग करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने Trip Monitoring के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई महिला यात्रा के दौरान ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा प्राप्त करना चाहती है तो 112 पर कॉल करके यह सहायता प्राप्त की जा सकती है जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा यात्रा के दौरान महिला के पास कॉल करके सुनिश्चित किया जाता है कि महिला सुरक्षित है।
इस दौरान विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों/अपराधियों की पहचान व बचाव उनके निवारण इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा बताया गया कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी जानकारी किसी के अनजान व्यक्ति के साथ सांझा न करें तथा अपने अकाउंट को प्राइवेट रखें जिससे कि आप विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बच सकते हैं।
इस अवसर पर दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता, वन स्टॉप सेंटर अधिकारी ललिता कालरा, महिला सिपाही मनीषा, मोनिका, एसपीओ बिरेन्द्र सहित अनेक ग्रामीण महिलाए उपस्थित थी

















