मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

PM Modi दिखाएंगे Hisar -Ambala एयरपोर्ट से पहली उड़ान को हरी झंडी, जानिए पूरा शेड्यूल

On: March 21, 2025 7:14 AM
Follow Us:
पीएम मोदी दिखाएंगे हिसार व अंबाला एयरपोर्ट से पहली उड़ान को हरी झंडी, जानिए पूरा शेड्यूल

PM Modi :    विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इस बार बजट में स्मार्ट सिटी और गांव के विकास को शामिल किया गया। हिसार एयरपोर्ट का काम पूरा है। PM नरेंद्र मोदी से समय मिलते ही हिसार और अंबाला के एयरपोर्ट का शुभारंभ कर दिया जाएगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेश के लिए इस बार ऐतिहासिक बजट पेश किया है। इसमें सभी वर्गों का अच्छे से ध्यान रखा गया है। इसमें उद्योगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। खासतौर पर उद्योगों को कई तरह की NOC लेने में बहुत दिक्कत होती थी। अब से ऑनलाइन आवेदन करने पर वह सभी NOC आपने आप आनी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें  Sports News: MBA ने M Com को 38 रनों से हराया

 

अयोध्या की फ्लाइट होंगी शुरू

एयरपोर्ट के लाइसेंस में महाराजा अग्रसेन का नाम न होने के सवाल पर कहा कि एयरपोर्ट महाराजा अग्रसेन के नाम पर ही है। हिसार एयरपोर्ट से शुरुआत में चंडीगढ़ और अयोध्या की फ्लाइट शुरू होंगी। PM Modi

इसके बाद में कई और जगह की फ्लाइटें शुरू होंगी। आने वाले दिनों में हिसार और सिरसा इंडस्ट्रियल इलाका बन जाएगा। लाडो लक्ष्मी योजना जल्द शुरू होगी, इसमें कोई लिमिट नहीं है।PM Modi

इसी तरह प्रदेश में 5 टूरिज्म स्पॉट्स को PPP मोड पर चलाने की पहल की गई। सूरज कुंड मेले की इस बार ख्याति देखकर दो बार आयोजित करने का फैसला लिया गया है। एयरपोर्ट के साथ ही पूरे राज्य को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें  Haryana News: धारूहेड़ा पुलिस को मिली बडी सफलता: सस्ते लैपटॉप का झांसा देकर ठगी करने वाले दो युवक काबू

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now