Haryana News: हरियाणा फरीदाबाद जिले में बड़ी खबर आ रही है। यहां सीबीआई ऑफिसर बनकर महिला से 3 लाख रूपए की ठगी में शामिल आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने राजस्थान से अरेस्ट कर किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
बेटे को रेप में फंसाने की एवैज में ठगी
यह मामला बल्लभगढ़ के आदर्श नगर का है। यहां रहने वाली एक महिला ने साइबर पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि 17 फरवरी 2024 में उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया था और कॉल करने वाले ने अपने आपको दिल्ली में सीबीआई का ऑफिसर बताया था। जिसने महिला को कहा कि उसके बेटे को रेप के केस में गिरफ्तार किया है। जिसके चलते महिला ने अपने बेटे को छुड़ाने की एवज में 3 लाख रूपए बताए गए खाते में भेज दिए।

















