मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा के इस जिले के लोगों की हुई बल्ले बल्ले, प्रॉपर्टी ID सुधार के लिए लगेगा कैंप

On: June 28, 2025 8:43 PM
Follow Us:
People of this district of Haryana are in for a treat

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत में 30 जून से 2 जुलाई तक नगर निगम सोनीपत में संपत्तिकर से संबंधित प्रॉपर्टी ID में त्रुटियों को सुधारने के लिए कैंप लगने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महापौर राजीव जैन ने बताया कि यह कैंप सुबह 9 से 11 बजे तक निगम कार्यालय में लगेगा, जो पूर्णतः निशुल्क होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि संपत्तिकर दाता अपनी प्रॉपर्टी ID में किसी भी प्रकार की त्रुटि को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आकर तुरंत सुधरवा सकते हैं। HaryanaBreakibg

यह भी पढ़ें  Haryana: रेवाड़ी में सड़कों पर उतरे लोग, जानिए क्या है मांग?

जानकारी के मुताबिक, सरकार द्वारा नगर निगम क्षेत्र में स्व-प्रमाणन (सेल्फ सर्टिफिकेशन) पर कई लाभ दिए जा रहे हैं। इनमें स्वयं NDC निकालने की सुविधा, प्रॉपर्टी ID में छेड़छाड़ से सुरक्षा, ऑनलाइन अपडेशन की सुविधा और स्वयं भुगतान की सुविधा शामिल है।

साथ ही, वर्ष 2025-26 के प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है।

जानकारी के मुताबिक, निगम कमिश्नर ने बताया कि संपत्तिकर दाता Property.ulbhryana.gov.in पर अपनी प्रॉपर्टी को स्व-प्रमाणित कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यदि किसी को स्व-प्रमाणन में कोई परेशानी आ रही है, तो वह नगर निगम कार्यालय में स्थित नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) के काउंटर नंबर 3 व 7 पर जाकर सहायता प्राप्त कर सकता है।

यह भी पढ़ें  IGU Rewari: पोस्टर मे दिव्या व भाषण प्रतियोगिता मे राहुल ने मारी बाजी

ये मिलेंगे प्रमुख लाभ…

स्वयं NDC निकालने की सुविधा

प्रॉपर्टी ID में छेड़छाड़ से सुरक्षा

ऑनलाइन अपडेशन की सुविधा

स्वयं भुगतान की सुविधा

वर्ष 2025-26 के प्रॉपर्टी टैक्स पर 10% की छूट (31 जुलाई 2025 तक)

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now